कविता: नदी सदा बहती रही

अमरेश सिंह भदोरिया
हमसे भी और तुमसे भी, 
तो बढ़ने को कहती रही।
नदी सदा बहती रही, 
नदी सदा बहती रही।
 
1.
पाषाणों की गोदी हो,
या रेतीली धरती।
अपने दिल का हाल, 
भला कब अपनों को कहती।
 
चोट हृदय में अपने वो,
सदियों से सहती रही।
नदी सदा बहती रही,
नदी सदा बहती रही।
 
2.
उठतीं-गिरतीं लहरें,
हमसे-तुमसे करे इशारे।
उतार-चढ़ाव जीवन के,
दाएं-बाएं किनारे।
 
मुक्तभाव से जीवन में,
सुख-दुःख वो गहती रही।
नदी सदा बहती रही,
नदी सदा बहती रही।
 
3.
जीवन में स्वीकार किया,
कब उसने ठहराव।
हर पल अपने में उसने,
कायम रखा बहाव।
 
संघर्षों की गाथा धूप की,
चादर में लिखती रही।
नदी सदा बहती रही,
नदी सदा बहती रही।
 
4.
अपनी राह बनाने की,
करती कवायद पूरी।
उद्गम स्थल से नापती,
सागर तट की दूरी।
 
मिले शिखर जीवन में,
हरदम वो कहती रही।
नदी सदा बहती रही,
नदी सदा बहती रही।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

मेडिटेशन करते समय भटकता है ध्यान? इन 9 टिप्स की मदद से करें फोकस

इन 5 Exercise Myths को जॉन अब्राहम भी मानते हैं गलत

क्या आपका बच्चा भी हकलाता है? तो ट्राई करें ये 7 टिप्स

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

Metamorphosis: फ्रांत्स काफ़्का पूरा नाम है, लेकिन मुझे काफ़्का ही पूरा लगता है.

अगला लेख