Hanuman Chalisa

तेज़ रफ़्तार ज़िन्दगी से रिश्तों का बिखराव

डॉ. रामकृष्ण सिंगी
बढ़ रही है चारों तरफ रफ़्तार जिंदगी की।  
हाई स्पीड, फिर सुपर स्पीड, अब तो प्रतीक बुलेट ट्रैन है। 
पर इस सुपर स्पीड का साथ न दे पाने के कारण,
सामाजिक रिश्तों की उजड़ती बस्तियाँ बेचैन हैं।।
 
नई कॉलोनियाँ, बँगले, नव-नगर 
हर नज़र से नए चारों ओर से। 
छिटकते पर जा रहे हैं रिश्ते सभी 
परम्परागत प्यार की मधु डोर से।।
 
नई जीवनशैलियों के वितानों तले 
लुप्त हुए परम्परगत धूप-छांव ज्यों। 
समय करवट ले रहा बेमुरव्वत 
डूब में आते से बेबस गाँव ज्यों।।
 
अजनबी सब अपने आस-पड़ोस से, 
रिश्तों में सहमे से और डरे डरे। 
नव-सभ्यता की औपचारिक मानसिकता से 
बेतकल्लुफ रिश्तों की पहल कौन करे।।
 
पीढ़ियाँ लगती हैं, सचमुच पीढ़ियाँ,
रिश्तों का रसमय संसार बसाने में। 
किसको फुर्सत है भागमभाग भरे,
आत्मकेंद्रित सोच, संकुचित चिंतन के इस ज़माने में।।
 
असंतोष, कुंठा, खीज, असहिष्णुता,
हर मोड़ पर दिखती जो सरेआम है। 
सामाजिक जीवन के ये बिखराव/तनाव 
रिश्तों की टूटन के ही परिणाम हैं।। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख