जय राम वीर, हनुमत प्रवीर

सुशील कुमार शर्मा
शनिवार, 12 अप्रैल 2025 (13:14 IST)
जय राम वीर: Ram devotee Hanuman
(मधुभार छंद)
 
जय राम वीर, हनुमत प्रवीर।
रण रंग धीर, सब हरो पीर।
 
जय रूद्र अंश, जय पवन वंश।
जय शत्रु दंश, रघुवर प्रसंश।
 
जय राम दूत, अक्षय प्रसूत।
जय रौद्र रूप, हनुमत अनूप।
 
जय सीय त्राण, जय राम वाण।
जय राम प्राण, आगम पुराण।
 
जय मुक्ति चित्र, जय भक्त मित्र।
संयम चरित्र, हे विधि विचित्र।
 
हे सुख सुवास, श्री राम वास।
शुभ भक्ति रास, हे राम दास।
 
हे सौम्य शील, साधु सुशील।
हे दुष्ट कील, वाणी रसील।
 
हे सूर्य शिष्य, पावन भविष्य।
हे भजन तिष्य, राघव रुचिष्य।
 
हे अप्रमेय, हे सारमेय।
अनुपम अगेय, हनुमत अजेय।
 
हे ज्ञान अग्र, हे राम व्यग्र।
हे सत प्रत्यग्र, स्वस्ति समग्र।
 
हे गुण निधान, रघुवर प्रधान।
सब दुख निदान, प्रभु राम मान।
 
हे धीर बुद्धि, हे अष्ट सिद्धि।
हे ज्ञान वृद्धि, पावन प्रसिद्धि।
 
हे मोक्ष द्वार, हे राम सार।
मुक्ति प्रसार, हे जीव तार।
 
हे करुणा निकुंज, हरो पाप पुञ्ज।
भय ताप भंज, जय सुख प्रपुंज।
 
राम भक्ति सुखदायनी, हरे पाप का भार।
हनुमत की जब हो कृपा, मनुज करे भव पार।
 
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)ALSO READ: गीत : महावीर पथ

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

भारत के विभिन्न नोटों पर छपीं हैं देश की कौन सी धरोहरें, UNESCO विश्व धरोहर में हैं शामिल

लोहे जैसी मजबूत बॉडी के लिए इन 5 आयरन से भरपूर फूड्स को अभी करें अपनी डाइट में शामिल

क्या हमेशा मल्टी ग्रेन आटे की रोटी खाना है सेहतमंद, जान लें ये जरूरी बात

7 चौंकाने वाले असर जो खाना स्किप करने से आपकी बॉडी पर पड़ते हैं, जानिए क्या कहती है हेल्थ साइंस

मानसून में डेंगू के खतरे से बचने के लिए आज ही अपना लें ये 5 आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

नवीनतम

बढ़ती उम्र में भी दिमाग को कैसे रखें तेज? जानिए 12 हैबिट्स जिनसे आप दिख सकते हैं यंग और फिट

लिवर को डिटॉक्स करने के लिए ये 7 फूड्स करें डाइट में शामिल

डायबिटीज के मरीजों में अक्सर पाई जाती है इन 5 विटामिन्स की कमी, जानिए क्यों है खतरनाक

किन देशों के पास हैं सबसे ज्यादा सोना-चांदी, जानिए खपत और उत्पादन के मामले में भारत की स्थिति

क्या है शिव शक्ति रेखा पर मौजूद 7 शिव मंदिरों का रहस्य, प्राचीन भारतीय ज्ञान जिसे देख विज्ञान भी हैरान

अगला लेख