Hanuman Chalisa

कविता : अजन्मी बेटी का दर्द

Webdunia
सीमा जैन 
 
मैं इस धरा पर बोझ हूं, यह तूने कैसे जान लिया मां 
मेरे जन्म से पहले ही 
कोख में क्यों मार दिया मां 
 
मैं भी इस आंगन में खेलना चाहती थी
चिड़ियों की तरह चहकना चाहती थी 
फिर मुझसे मेरा हक क्यों छीन लिया मां
मैं ही दुर्गा का रूप हूं 
मैं ही लक्ष्मी का अवतार हूं 
फिर मुझे कोख में ही क्यों मार दिया मां 
 
मैं तेरे ही लहू से सींची गई हूं 
तेरे ही जिस्म का हिस्सा हूं 
मैं दो परिवार की शान हूं 
फिर तूने अपने ही जिस्म से कैसे अलग कर दिया मां 
 
मुझसे वंश नहीं चलेगा 
क्या इस खातिर 
मुझसे मेरा बचपन छीन लिया मां 
 
मुझसे ही तीज, राखी, भैया दूज की रौनक है 
मुझे इन उत्सवों से क्यों वंचित कर दिया मां 
मुझे कोख में ही क्यों मार दिया मां 
 
ऐसी तेरी क्या मजबूरी रही 
क्यों मौन यह कर, सहर्ष स्वीकार किया
मेरे जन्म से पहले ही 
कोख में क्यों मार दिया मां 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

Rajiv Gandhi: 21 मई: राजीव गांधी पुण्यतिथि पर जानें उनका जीवन और 4 प्रमुख योगदान

Cashew health effects: प्रतिदिन 5 काजू खाने से क्या होगा सेहत पर असर

लौट आई बहार भोजशाला में, मंदिर था, मंदिर रहेगा

भीषण गर्मी में हीट स्ट्रोक से बचने के 5 तरीके, जानिए लक्षण और प्रभाव

अगला लेख