rashifal-2026

एक अप्रैल पर कविता : अप्रैल फूल

संजय वर्मा 'दृष्ट‍ि'
April Fool
 
अप्रैल फूल 
कहीं नहीं खिलता मगर 
खिल जाता 
एक अप्रैल को 
क्या, क्यों, कैसे ?
अफवाओं की खाद से और 
मगरमच्छ के आंसू से सींचा
लोगों ने इस अप्रैल फूल को।
 
इसीलिए ये झूठ का पौधा
एक अप्रैल के गमले में 
फल-फूल रहा वर्षों से। 
 
लोग झूठ को भी
सच समझने लगे 
झूठ के बाजारों में
क्या अप्रैल फूल के
बीज मिलते  
जब पूछे, तो लोग कहते -हां
बस एक अप्रैल को ही
दुकानों पर मिलते है।
 
आप को विश्वास हो तो
आप भी लगाए 
घर की बालकनी में और आंगन में 
लोगों को जरूर दिखाए 
कहे कि हमारे यहां एक अप्रैल का फूल खिला
ताकि उन्हें कुछ तो विश्वास हो।
 
एक अप्रैल को भी 
सुंदर सा फूल खिलता है 
जैसे वर्षों बाद खिलता ब्रह्म कमल 
जिसे देखा होगा सब ने
मगर अप्रैल फूल 
कभी देखा नहीं 
शायद एक अप्रैल को
हमारे द्वारा बोया ही हमें देखने का
सौभाग्य प्राप्त हो।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Winter Superfood: सर्दी का सुपरफूड: सरसों का साग और मक्के की रोटी, जानें 7 सेहत के फायदे

Kids Winter Care: सर्दी में कैसे रखें छोटे बच्चों का खयाल, जानें विंटर हेल्थ टिप्स

Winter Health Tips: सर्दियों में रखना है सेहत का ध्यान तो खाएं ये 5 चीजें

सदाबहार की पत्तियां चबाकर खाने के ये 7 फायदे नहीं जानते होंगे आप

शुगर लेवल बैलेंस करने वाले 5 आयुर्वेदिक फूड्स, रोजाना करें डाइट में शामिल

सभी देखें

नवीनतम

प्रतिष्ठित पत्रिका 'साहित्य समर्था' का नवीनतम अंक ज्योति जैन पर केंद्रित

World AIDS Day: विश्व एड्स दिवस 2025: एड्स कैसे फैलता है? जानें लक्षण, कारण, भ्रांतियां और बचाव

इंटरमिटेंट फास्टिंग से क्यों बढ़ सकता है हार्ट डिजीज का रिस्क? जानिए क्या कहती है रिसर्च

Toilet Vastu Remedies: शौचालय में यदि है वास्तु दोष तो करें ये 9 उपाय

आतंकवाद के ऐसे व्यापक तंत्र का उत्तर कैसे दें?

अगला लेख