कविता : पूरब से पश्चिम तक मोदी-मोदी

डॉ. रामकृष्ण सिंगी
लीजिए बज उठा दिग-दिगंत में, विजय बिगुल फिर मोदी का।
जनमत में झलक उठा फिर से विश्वास, विपुल फिर मोदी का।।1।।
 
समझदार मतदाताओं ने, मोदी को ही प्यार दिया।
ओछे जुमलेबाज उचक्कों को, सिरे से ही नकार दिया।।2।।
 
उत्तर से दक्षिण तक, पूरब से पश्चिम तक मोदी-मोदी।
सत्तालोभी गठबंधनियों ने, अपनी कब्र खुद ही खोदी।।3।।
 
ऐसा कसकर दिया 'तमाचा', चौकस चौकीदार ने।
रुला दिया गठबंधनियों को, उसके प्रबल प्रहार ने।।4।।
 
माया रोए, ममता रोए, अरमानों के अस्ताचल में।
बेटा-बेटी दोनों सुबकें, सिर छुपा के मां के आंचल में।।5।।
 
चोर-चोर सब डूब गए खुद, 'चोर-चोर' के शोर में।
बह गया राफेल पर झूठा लांछन, मोदी की जय की हिलोर में।।6।।
 
सरकार बनाने के सपने सब, बिखर-बिखरकर ध्वस्त हुए।
अगले दस सालों के लिए हौसले, विपक्षियों के पस्त हुए।।7।।
 
मोदी-शाह ने उत्तर भारत में, कितनों के तम्बू उखाड़ दिए,
कितनी नई जमीनों पर विजयों, के झंडे गाड़ दिए।।8।।
 
चौबीस आते-आते गंगा में, कितना जल बह जाएगा,
काल-पट्ट पर कुछ का ही, नामों निशान रह जाएगा।।9।।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

कंसीलर लगाने से चेहरे पर आ जाती हैं दरारें, तो अपनाएं ये 5 सिंपल टिप्स

क्या होता है Nyctophobia, कहीं आपको तो नहीं हैं इसके लक्षण?

चेहरे पर रोज लगाती हैं फाउंडेशन? हो सकती हैं ये 7 स्किन प्रॉब्लम

अंगड़ाई लेने से सेहत रहती है दुरुस्त, शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे

रोज लगाते हैं काजल तो हो जाएं सावधान, आंखों में हो सकती हैं ये 5 समस्याएं

अगला लेख