विशेष कविता : विकास पुरुष मोदीजी

डॉ. रामकृष्ण सिंगी
डॉ रामकृष्ण सिंगी 
 
हर दिल में विकास की ललक जगाई किसने ?
नीतियों को परिष्कृत करके संवारा किसने ?
विश्व के मंच पर गुमसुम खड़े एक कोने में,
गुमनामी से भारत को उबारा किसने ?।।1।।
 
काले धन वालों पर प्रभावी लगाम कसी किसने ?
जी. एस. टी. सा कर सुधार लाया कौन ?
विश्वभर में फैले समर्थ भारतीयों में 
आत्मविश्वास, गौरवभाव जगा आया कौन ?।।2।।

चौबीस घंटे अनवरत देश को समर्पित जिसके,
'या निशा सर्वभूतानां तस्यां जागर्ति संयमी।'
देश सेवा में रत पहले दिन से आज तक,
जिसकी लगन, उत्साह में आई क्या कमी।।3।। 
 
कौन है वह जिसके आत्मीय प्रशंसक,
करोड़ों की तादाद  में घर-घर में हैं। 
जिसके समर्पण,कर्तव्यनिष्ठता, कुछ कर जानें की लगन,
के अनुसरण की चाह हर जिगर में है।।4।।
 
अवतारनुमा उभरती हैं ऐसी शख्सियतें 
'एकला चल' कर अपनी धुन में जो कर जाती हैं। 
उनके कार्यों की, उपलब्धियों की अमर खुशबू,
शाश्वत प्रेरणा बन पीढ़ियों पर बिखर जाती है।।5।।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या होता है DNA टेस्ट, जिससे अहमदाबाद हादसे में होगी झुलसे शवों की पहचान, क्या आग लगने के बाद भी बचता है DNA?

क्या होता है फ्लाइट का DFDR? क्या इस बॉक्स में छुपा होता है हवाई हादसों का रहस्य

खाली पेट ये 6 फूड्स खाने से नेचुरली स्टेबल होगा आपका ब्लड शुगर लेवल

कैंसर से बचाते हैं ये 5 सबसे सस्ते फूड, रोज की डाइट में करें शामिल

विवाह करने के पहले कर लें ये 10 काम तो सुखी रहेगा वैवाहिक जीवन

सभी देखें

नवीनतम

हनुमंत सदा सहायते... पढ़िए भक्तिभाव से भरे हनुमान जी पर शक्तिशाली कोट्स

21 जून योग दिवस 2025: अनुलोम विलोम प्राणायाम करने के 10 फायदे

मातृ दिवस और पितृ दिवस: कैलेंडर पर टंगे शब्द

हिन्दी कविता : पिता, एक अनकहा संवाद

अगला लेख