हिन्दी कविता : औरत क्या है?

सुशील कुमार शर्मा
औरत कांच की सतह की तरह,
पारदर्शी है 
इसमें आप देख सकते हैं 
अपना प्रतिबिम्ब।
 
जितना अधिक प्यार से
इसे पोंछेंगे 
उतना अधिक चमकदार 
आपका प्रतिबिम्ब होगा 
एक औरत के अंदर 
आप छुपे होते हैं विभिन्न रूपों में।
 
आपकी छवि उसकी लज्जा के अंदर है 
अगर आप जिद से इसे एक दिन तोड़ते हैं 
तो आपकी छवि 
हजार टुकड़ों में बिखर जाएगी 
और फिर लाख कोशिश के बाद भी 
उस मोहक प्रतिबिम्ब के लिए तरस जाओगे।
 
जब भी तुम हाथ फेरोगे
इन टूटे-जुड़े टुकड़ों पर 
हमेशा एक जख्म पाओगे 
अपने हाथों में।
 
स्त्री हमारे लिए बहुत ही अनमोल है
और वे सबसे अच्छी उपहार हैं 
जो ईश्वर ने हमें दिया है 
एक मां, एक बहन, 
एक पत्नी और 
बहुत सच्ची दोस्त के रूप में।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

चार चरणों के मतदान में उभरी प्रवृत्तियां काफी संकेत दे रही है

ऑफिस में बैठे-बैठे बढ़ने लगा है वजन?

Negative Thinking: नकारात्मक सोचने की आदत शरीर में पैदा करती है ये 5 बीमारियां

नॉर्मल डिलीवरी के लिए प्रेगनेंसी में करें ये 4 एक्सरसाइज

अगला लेख