Hanuman Chalisa

सरस्वती वंदना- स्वप्न करो साकार

सुशील कुमार शर्मा
मातु शारदा आप हैं, विद्या बुद्धि विवेक, 
मां चरणों की धूलि से, मिलती सिद्धि अनेक।
 
झंकृत वीणा आपकी, बरसे विद्या ज्ञान,
सत्कर्मों की रीति से, हम सबका सम्मान।
 
जीवन का उद्देश्य तुम, मन की शक्ति अपार,
विमल आचरण दो हमें, मन को दो आधार।
 
घोर तिमिर अंतर बसा, ज्ञान किरण की आस,
ज्ञान दीप ज्योतिर करो, अंतर करो सुवास।
 
नित्य सृजन होवे नवल, शब्द भाव गंभीर, 
मन की अभिव्यक्ति लिखूं, सबके मन की पीर। 
 
कलम सृजन सार्थक सदा, शब्द सृजित संदेश, 
मां दो ऐसी लेखनी, गुंजित हो परिवेश।
 
ज्ञान सुधा की आस है, दे दो मां वरदान,
भाव विमल निर्मल सकल, परिमल स्वर उत्थान।
 
उर में मां आकर बसो, स्वप्न करो साकार, 
मां तेरे अनुसार हों, छंदों के आकार। 

ALSO READ: वसंत पंचमी स्पेशल: सरस्वती वंदना

ALSO READ: Vasant Panchami 2021: वसंत पंचमी के दिन किए जाते हैं ये खास 10 कार्य

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख