Hanuman Chalisa

वर्षा ऋतु पर कविता : सफल हो सुखद भविष्यवाणी

डॉ. रामकृष्ण सिंगी
भविष्यवाणी है कि इस बार पर्याप्त होगी वर्षा। 
प्रफुल्लित मन ने कहा -'आमीन -आमीन'!
आमीन का अर्थ है 'तथास्तु' 'बस ऐसा ही हो !'
क्योंकि सारी समृद्धि है वर्षा के ही आधीन ।।1।।
 
ग्रीष्म का घनघोर ताप विकल कर गया सब को ।
आकाश में लाल-लाल थे सूरज के तेवर ।
पर इनसे ही जनित हुआ मानसूनी हवाओं का वरदान,
अब उदार वर्षा रानी देगी झोली भर-भर ।।2।।
 
हरा भरा होगा वन-प्रान्तर जलाशय सब भर जाएंगे ।
लहलहाते खेतों में किसानों के सपने उतर आएंगे ।।
और इस कृषि निर्भर देश के सुदृढ़ होंगे अक्षर विकास की इबारत के ।
हमारी शुभेच्छाओं के उक्त शब्द 'आमीन' में,
रंग भरे होंगे मानसूनी गहन वर्षा की इनायत के ।।3।।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

Rajiv Gandhi: 21 मई: राजीव गांधी पुण्यतिथि पर जानें उनका जीवन और 4 प्रमुख योगदान

Cashew health effects: प्रतिदिन 5 काजू खाने से क्या होगा सेहत पर असर

लौट आई बहार भोजशाला में, मंदिर था, मंदिर रहेगा

भीषण गर्मी में हीट स्ट्रोक से बचने के 5 तरीके, जानिए लक्षण और प्रभाव

अगला लेख