Hanuman Chalisa

फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के लिए श्रद्धांजलि कविता: एक था वीरू

सुशील कुमार शर्मा
मंगलवार, 25 नवंबर 2025 (16:51 IST)
गांव की पगडंडी से शुरू होकर
बंबई की चकाचौंध तक फैली एक यात्रा
धर्मेंद्र, जी आपका जीवन
मानो किसी भूली हुई नदी की कथा हो
जिसने पत्थरों से लड़ते हुए
धूप और अंधेरों को चीरते हुए
अपनी राह खुद बनाई।
 
'बंदिनी' के शांत, दृढ़ स्वभाव में
आपकी विनम्रता की पहली
झलक दिखी थी
और 'फूल और पत्थर' से
जिस धीरज और दमखम ने
आपको घर-घर पहुंचाया
वह आज भी भारतीय 
फिल्मों के इतिहास में
एक स्थायी शिखर 
बन कर खड़ा है।
 
'सीता और गीता' में सहज हंसी
घर की चौखट पर गूंजते हुए
एक अपनापन रचती है
और 'शोले' में वीरू का मस्तमौला मन
आपकी वही आत्मा है
जो जीवन की कठिनाइयों में भी
हंसी के लिए जगह बचाए रखती थी।
 
आपकी आंखों में हमेशा
एक गांव का लड़का 
बसता रहा
एक ऐसा लड़का,
जो मिट्टी की खुशबू को
अपनी सबसे बड़ी पूंजी मानता था।
सादगी, विनम्रता,
और रिश्तों को दिल से निभाने वाली नर्मी
यही आपका वास्तविक सितारापन था।
 
आज जब हम कहते हैं
कि तुम ईश्वर के पास चले गए,
तो लगता है
मानो 'शोले' का वह दृश्य
फिर से आंखों में चमक उठा हो
जहां जय वीरू को छोड़ कर जाता है
और आज वीरू 
जय को छोड़ कर चला गया।
 
आपकी यात्रा
सिर्फ फिल्मों की यात्रा नहीं थी,
वह संघर्ष से भरी वह सड़क थी
जिस पर चलता आदमी
अपनी मेहनत से सितारा बनता है
और सितारा होकर भी
इंसान बना रहता है।
 
धर्मेंद्र जी
आज आपकी मुस्कान
हमारी स्मृतियों के आकाश में टिकी है
और तुम्हारी सहजता
फिल्मों के हर उस दृश्य में जीवित है
जहां प्रेम और मनुष्यता
एक साथ सांस लेते हैं।
 
ईश्वर आपको आत्मा को शांति दे
और हम,
आपकी उन सभी किरदारों में
हमेशा जीवित पाएंगे
जहां आपने हमें
थोड़ा अधिक दयालु
थोड़ा अधिक साहसी
और थोड़ा अधिक 
मनुष्य बनना सिखाया।
विनम्र श्रद्धांजलि।
 
 (वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है।)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Winter Health: सर्दियों में रहना है हेल्दी तो अपने खाने में शामिल करें ये 17 चीजें और पाएं अनेक सेहत फायदे

Winter Superfood: सर्दी का सुपरफूड: सरसों का साग और मक्के की रोटी, जानें 7 सेहत के फायदे

Kids Winter Care: सर्दी में कैसे रखें छोटे बच्चों का खयाल, जानें विंटर हेल्थ टिप्स

Winter Recpe: सर्दियों में रहना है हेल्दी तो बनाएं ओट्स और मखाने की स्वादिष्ट चिक्की, मिलेंगे कई सेहत फायदे

Winter Health Tips: सर्दियों में रखना है सेहत का ध्यान तो खाएं ये 5 चीजें

सभी देखें

नवीनतम

अयोध्या: श्री राम का ध्वजारोहण, सभी अटकलों का विराम

डायबिटीज के मरीजों में अक्सर पाई जाती है इन 5 विटामिन्स की कमी, जानिए क्यों है खतरनाक

Negative thinking: इन 10 नकारात्मक विचारों से होते हैं 10 भयंकर रोग

एक दिन में कितने बादाम खाना चाहिए?

Health Benefits of Roasted Potatoes : भुने आलू खाने से हेल्थ को मिलते हैं ये 6 सेहतमंद फायदे

अगला लेख