khatu shyam baba

नन्हा बच्चा बना रहा है एक चित्र

ब्रजेश कानूनगो
अपने में ही डूबा नन्हा बच्चा बना रहा है एक चित्र 
 
इतना तल्लीन है कि 
स्पीकरों पर चीख रही चौपाइयां 
बाधा नहीं डाल रही उसके काम में 
उसे कोई मतलब नहीं है इससे कि
कितने मारे गए तीर्थ स्थल की भगदड़ में
और कितनों को घोंप दिया गया है छुरा 
वित्त मंत्रालय द्वारा 
उसे पता नहीं है 
कब अपना समर्थन वापिस ले लेंगे सांसद
और कब गिर जाएगी सरकार 
 
घटनाओं और दुर्घटनाओं से बेखबर बच्चा
बना रहा है कोई नदी, 
झील भी हो सकती है शायद
एक नाव-जिसे खै रहा है कोई धीरे-धीरे 
किनारे पर बनाई है एक झोपड़ी
जिसकी खपरैल से निकल रहा धुंआ 
महसूस की जा सकती है हवा में
सिके हुए अन्न की खुशबू  
 
खजूर का एक पेड़ उगा है चित्र में 
उड़ रहे हैं कुछ पक्षी स्वच्छंद 
अटक गया है शायद आधा सूरज पहाडियों के बीच  
 
देखिए जरा इधर तो
निकल पड़े हैं कुछ लोग कुदाली फावड़ा लिए
निकाल लाएंगे अब शायद सूरज को बाहर
पहाडियों को खोदते हुए 
चढ़ जाएंगे खजूर के पेड़ के ऊपर 
और बिखेर देंगे धरती पर मिठास के दाने 
 
नन्हा बच्चा बना रहा है चित्र 
जैसे बनती है जीवन की तस्वीर 
दुनिया के कागज पर..... 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में आइस एप्पल खाने के फायदे, जानें क्यों कहलाता है सुपरफ्रूट

आम का रस और कैरी पना, दोनों साथ में पीने से क्या होता है?

गर्मी के दिनों में फैशन में हैं यह कपड़े, आप भी ट्राय करना ना भूलें

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

कैंसर शरीर में कैसे फैलता है? जर्मन रिसर्च टीम ने किया नया खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

सृष्टि का आनंद बनाम आनंद की सृष्टि!

23 मार्च शहीदी दिवस: इंकलाब के तीन सूरज: जब फांसी के फंदे भी चूम लिए गए

भारतीय न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. वरुण जर्मन पुरस्कार से सम्मानित

चहक रहा है चूल्हा

परिंदे नहीं जानते कि उनकी मौत किसी सरकारी फाइल में दर्ज नहीं होगी

अगला लेख