Hanuman Chalisa

नक्शे में कैलिफोर्निया खोजता पिता

ब्रजेश कानूनगो
चालीस डिग्री अक्षांश और
एक सौ दस डिग्री देशांतर के बीच में
यहां इधर,थोडा हटकर,बस यहीं
यही है कैलिफोर्निया
ज्यादा दूर तो दिखाई नही देता नक्शे में! 
उड़ने के छत्तीस घंटे बाद
फोन किया था बेटी ने
बहुत दूर है कैलिफोर्निया 
 
ईंधन लेने के लिए 
यहां उतरा होगा विमान
बेटी ने बिताए होंगे
पांच घंटे अकेले 
 
यहां से बदलना पड़ता है विमान 
एक बैग भर ही तो था पास में 
सामान तो शिफ्ट कर ही देते होंगे एयरवेज वाले 
 
जरा देखें तो
कैसी है जलवायु कैलिफोर्निया की
बारिश होती है यहां कितनी 
कितना रहता है सर्दियों में
न्यूनतम तापमान 
 
समुद्री हवाएं कब बहती हैं इस ओर 
तपती तो होगी गर्मियों में धरती
मौसम होते भी हैं या नही 
कैलिफोर्निया में 
 
कौनसी फसलें बोते हैं कैलिफोर्निया के किसान 
मिल ही जाता होगा बाजार में 
गेहूं और चावल 
 
‘जितने कष्ट कंटकों में है...’ 
दसवीं कक्षा में पढ़ी कविता की अनुगूंज में 
घुल रही है बेटी की आवाज 
नक्शे की रेखाओं से होता हुआ
पहुंच रहा है पिता का हाथ 
बेटी के माथे तक ! 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

Rajaram Mohan Roy: आधुनिक भारत के जनक राजाराम मोहन राय की जयंती, जानें उनके विचार

लघुकथा: 'क्या आपने !'

नार्वे में पत्रकारिता या पब्लिसिटी स्टंट?

बंगाल में राजनीतिक हिंसा रोकना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी चुनौती

Nautapa 2026: 25 मई से नौतपा: भीषण गर्मी के दिन, जानें महत्व, पर्यावरण और सेहत पर प्रभाव

अगला लेख