Hanuman Chalisa

Motivational Speech : रोज बदल रहा ज्ञान

अनिरुद्ध जोशी
शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2020 (10:36 IST)
प्रसिद्ध दार्शनिक ऐलन वॉटस की एक किताब का नाम है- ‘दि बुक’। उसी से धर्म और नीति संबंधी कुछ अंश- वे सारे औरत ब्रांड धर्म जैसे कि इस समय आचरण में लाए जाते हैं, ऐसी खदानें हैं जो खाली हो गई। अब उनकी खुदाई करके कुछ मिलने वाला नहीं।
 
 
मनुष्‍य और विश्‍व के संबंध में उनकी अवधारणाएं, उनकी प्रतिमाएं, उनके क्रियाकांड और अच्‍छे जीवन के बारे में उनके जो विश्‍वास है, वे उस विश्‍व के माकूल नहीं है जिसे हम जानते हैं, या कि वे मनुष्‍य के उस जगत से मेल नहीं खाते जो इतनी तेजी से बदल रहा है कि स्‍कूल में हम जो सीखते हैं वह स्‍कूल से उत्‍तीर्ण होने के दिन तक पुराना पड़ चुका होता है।
 
 
नीति और नैतिकता ‘जो है’ उससे व्‍यक्‍ति का ध्‍यान हटाकर जो ‘होना चाहिए’ उस पर ले जाती है। झूठे आदर्श पैदा करती है। इन आदर्शों पर वह कभी चल नहीं सकता। इसलिए अक्‍सर देखा गया है कि दया, प्रेम, शांति, करुणा इत्‍यादि का आचरण करने वाले लोग पाखंडी हो जाते हैं। जिनकी वे मदद करना चाहते हैं वे लोग भी उनके ओढ़े हुए कुछ गुणों से दूर भागते हैं। जिस तरह सच्‍चा हास्‍य अपने आप पर हंसना है, वैसे ही सच्‍ची मानवता वह है जिसे आत्‍मज्ञान हो।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

अगला लेख