Hanuman Chalisa

मुझको हंसना आता नहीं है...

आत्माराम यादव 'पीव'
मुझको हंसना आता नहीं है
दु:ख में बीता सारा बचपन
जीवन मुझको भाता नहीं है। मुझको हंसना...
 
छिछलेपन पर हंसने में तुम माहिर
भरमाकर काम निकालने में जगजाहिर
अपना लूं तुम-सा व्यवहार भाता नहीं है। मुझको हंसना...
 
जब भी जीवन में सुख की बूंदें आईं
तुमने गहरे तक उनको सोख लिया
सुख की राहें बंद हों, मिथक नया ईजाद किया
पक्के धुनी हो अलमस्तज, ये राग गाना आता नहीं है। मुझको हंसना...
 
दु:ख सहने का आदी हूं
मैं कमजोर नहीं पड़ता हूं
'पीव' खुशी से दु:ख को गले लगाकर
मैं हरदम अपने पथ पर आगे बढ़ता हूं
स्‍वप्न संभालो सुनहले अपने, मुझको जीना आता है। 
मुझको हंसना आता नहीं है...।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

health care tips: खून गाढ़ा होने के प्रमुख लक्षण, रोग, कारण और उपचार

Main Door Vastu: मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, घर में आती है बदहाली

आम का रस और कैरी पना, दोनों साथ में पीने से क्या होता है?

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

गैस सिलेंडर खत्म होने का डर छू मंतर! बिना LPG गैस के भी पक सकता है खाना, ये 7 तरीके हैं सबसे बेस्ट

सभी देखें

नवीनतम

World Health Day 2026: विश्‍व स्वास्थ दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

B. R. Ambedkar Essay: बाबासाहेब अंबेडकर पर हिन्दी में आदर्श निबंध

Happy Easter Wishes 2026: ईस्टर पर भेजें अपनों को ये 10 विशेष शुभकामना संदेश

भारत का वह 'हार्मुज़', जो चीन को तबाह कर सकता है...!

Easter Sunday 2026: ईस्टर संडे का महत्व, इतिहास और पौराणिक परंपराएं

अगला लेख