Hanuman Chalisa

Motivational Story | जैन को समझने के लिए 'पत्थर गिरा दो'

अनिरुद्ध जोशी
शनिवार, 8 फ़रवरी 2020 (13:53 IST)
यह एक अद्भुत कहानी है। ओशो रजनीश ने अपने किसी प्रवचन में सुनाई थी। आप भी इस कहानी को पढ़े। दुनिया के किसी भी धर्म को समझने के लिए हमें यही करना चाहिए।
 
 
एक जैन शिष्य ने पूछा- जैन में ऐसा क्या है, जो बहुत बुद्धिमान लोग भी इसे समझ नहीं पाते?
 
 
गुरु ने एक पत्थर उठाया और पूछा- यदि एक शेर हमारी ओर बढ़ने लगे और हमला करने वाला हो तो क्या इस पत्थर से हमें कुछ मदद मिलेगी?
 
शिष्य बोला- हां, बिलकुल। हम यह पत्थर फेंककर उसे डरा सकते हैं और जान बचाने के लिए भाग सकते हैं, लेकिन इस सबका जैन से क्या लेना-देना।
 
गुरु ने शिष्य से पूछा- अच्छा बताओ, यदि मैं तुम्हें यह पत्थर फेंककर मारूं, क्या तब भी इसकी कोई उपयोगिता है?
 
शिष्य ने हैरान होकर कहा- कतई नहीं। यह तो बहुत ही बुरा होगा, लेकिन इसका मेरे प्रश्न से क्या संबंध है?
 
गुरु ने पत्थर नीचे गिरा दिया और बोले- हमारा मन बहुत शक्तिशाली है, पर वह इस पत्थर की ही भांति है। इसे अच्छाई और बुराई दोनों के लिए ही प्रयुक्त किया जा सकता है।
 
शिष्य ने कहा- इसका यह अर्थ है कि जैन को समझने के लिए अच्छा मन होना चाहिए। गुरु ने कहा- नहीं। केवल पत्थर गिरा देना ही पर्याप्त है।
 
इस कहानी से हमें यह शिक्षा मिलती है कि मन के हारे हार है और मन के जीते जीत। हार-जीत से मुक्ति मिले तो ही मिले सच्चा प्रित।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

बर्लिन में बना जर्मनी का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर

Fathers Day 2026: पिता का साया क्यों होता है सबसे बड़ा सहारा? जानिए फादर्स डे पर

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

तेजी से बदल रहा है बंगाल

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?