Hanuman Chalisa

Motivational Story : जंगली फूल

अनिरुद्ध जोशी
शनिवार, 15 फ़रवरी 2020 (10:45 IST)
यह कहानी ओशो ने अपने किसी प्रवचन में सुनाई थी। जीवन में सुख है तो दुख भी है और इसके अलावा भी बहुत कुछ होता है। सभी को स्वीकार करना जरूरी है।
 
 
मुल्ला नसरुद्दीन अपने बगीचे से प्रेम करता था। वसंत आते ही उनके बगीचे में हर तरफ फूलों ने अपनी छटा बिखेर दी। सुगंधित जूही और दूसरे सुंदर-सुंदर फुलों के बीच जब नसरूद्दीन ने जंगली फूल देखे तो उदास हो गया।
 
 
नसरूद्दीन ने उन जंगली फूलों को उखाड़कर फेंक दिया, लेकिन कुछ दिनों के भीतर ही वे जंगली फूल और खरपतवार फिर से उग आए।
 
 
नसरूद्दीन ने सोचा क्यों न खरपतवार दूर करने वाली दवा का छिड़काव करके इन्हें नष्ट कर दिया जाए। फिर उसे किसी जानकार ने बताया कि इस तरह तो अच्छे फूलों के नष्ट होने का खतरा भी है। तब नसरूद्दीन ने निराश होकर एक अनुभवी माली की सलाह ली।
 
 
माली ने व्यंग करते हुए कहा- जंगली फूल और यह खरपतवार तो शादीशुदा होने की तरह है। जहाँ बहुत-सी बातें अच्छी होती हैं वहाँ कुछ अनचाही दिक्कतें और तकलीफें भी पैदा हो जाती हैं। मेरी मानो नसरूद्दीन तो तुम इन्हें नजरंदाज करना सीखो। इन फूलों की तुमने कोई ख्वाहिश तो नहीं की थी, लेकिन अब वे तुम्हारे बगीचे का हिस्सा बन गए हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

सभी देखें

नवीनतम

Chhatrapati Shivaji Maharaj: 6 जून: श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस पर विशेष

World Environment Day 2026: विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास और थीम, जानें कौन कर रहा है मेजबानी?

World Environment Day Wishes: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संदेश: शुभकामनाएं, विचार और प्रेरक पंक्तियां

Environment and Health: पर्यावरण और सेहत का क्या है कनेक्शन, जानें दोनों क्यों हैं एक-दूजे के लिए जरूरी

पेड़-पौधों का ज्योतिष कनेक्शन: 100 यज्ञों के बराबर पुण्य देता है सिर्फ एक पौधा! जानें किस्मत चमकाने वाली 11 जादुई बातें

अगला लेख