Hanuman Chalisa

लघुकथा : सुंदरता

Webdunia
दो साल हो गए हमारी शादी को। बताओ मैं तुम्हें सबसे सुंदर कब लगी ?
अं.....चलो तुम ही बताओ। तुम्हारा रूप कब सबसे सुंदर लगा होगा मुझे ?
हमारी शादी की पहली साल गिरह पर ? जब मैं दूसरी बार दुल्हन की तरह तैयार हुई थी ?
नहीं.....तब नहीं ।
 तो जब हम शिमला गए थे और मैं भीगे बालों में तुम्हारे करीब आई थी तब ?
ना...ना...तब भी नहीं। 
अबकी बार तो बिलकुल सही बताउंगी। जब हमारी बिटिया परी आनेवाली थी और मेरा रूप निखर आया था तब ?
 न....न...रहने दो तुम नहीं बता पाओगी। मैं ही बताता हूं। याद है जब हम शिमला में मंदिर की सीढ़ियों पर बैठे थे। तब एक बूढ़ी महिला को देख तुम्हें अपनी दादी की याद आ गई थी। तब दादी की दी हुई सीखों, हिदायतों के बारे में बताते हुए तुम इतना खो गई कि मुझे तुममें दादी का प्रतिरूप नजर आने लगा। सच.....तब इतनी सुंदर लगी तुम कि मैंने धीरे से तुम्हारे चरण छू लिए।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है 'योग'

नॉर्वे की युवराज्ञी अस्पताल में और बेटा जेल में

Best gifts for dad: फादर्स डे पर अपने पिता को दें इन 5 में से कोई एक यादगार‍ गिफ्ट

योगा दिवस 2026: सेहतमंद बने रहने के लिए करें ये 5 शानदार योगासन

Fathers Day 2026: फादर्स डे कब है? जानें तारीख, इतिहास और महत्व

अगला लेख