rashifal-2026

...और लघुकथा जीत गई... !

प्रज्ञा पाठक
एक दिन लंबी कथा ने अपने वर्चस्व के एकाधिकार पर लघुकथा का खासा डाका पड़ते देख उसे 'कौन श्रेष्ठ' की प्रतिस्पर्धा का आमंत्रण दे डाला। लंबी कथा ने अपने स्वभावानुसार ही लंबा-चौड़ा आत्मपरिचय देते हुए स्वयं की महत्ता का विस्तृत वर्णन किया।उसने स्वयं के द्वारा विषय का सांगोपांग स्पष्टीकरण हो जाने का तर्क देते हुए अपने विराट अस्तित्व का औचित्य सिद्ध करने का प्रयास किया।
 
जब वह बोलते-बोलते थक गई और थककर चुप हो गई,तब लघुकथा ने आत्मपरिचयार्थ मात्र तीन शब्द-'गागर में सागर' तथा स्वयं की महत्ता के विषय में महज चार शब्द-'वामन के तीन पग' कहे और वह प्रतिस्पर्धा जीत गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सर्दियों में सेहत और स्वाद का खजाना है मक्के की राब, पीने से मिलते हैं ये फायदे, जानें रेसिपी

सर्दियों में रोजाना पिएं ये इम्यूनिटी बूस्टर चाय, फायदे जानकर रह जाएंगे दंग

रूम हीटर के साथ कमरे में पानी की बाल्टी रखना क्यों है जरूरी? जानें क्या है इसके पीछे का साइंस

Winter Superfood: सर्दी का सुपरफूड: सरसों का साग और मक्के की रोटी, जानें 7 सेहत के फायदे

Kids Winter Care: सर्दी में कैसे रखें छोटे बच्चों का खयाल, जानें विंटर हेल्थ टिप्स

सभी देखें

नवीनतम

Swami Vivekananda Essay: स्वामी विवेकानंद पर बेहतरीन निबंध हिन्दी में

पैसे की असली कीमत

Guru Gokuldas: गुरु गोकुलदास जयंती: जीवन परिचय, 6 अनसुने तथ्य, महत्व और प्रमुख शिक्षाएं

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर इस बार बंगाल में क्या खास है?

Typhoid In Hindi: टाइफाइड क्यों होता है, जानें कारण, लक्षण, उपचार और बचाव के उपाय

अगला लेख