Hanuman Chalisa

मधुमेह रोगियों को हो सकते हैं कई और रोग

डॉ. संजय गुजराती
भारत में मधुमेह रोगियों की संख्या में चिंताजनक वृद्धि हुई है। आंकड़ों की यह बढ़त आधुनिक जीवन शैली और आहार की अनियमितता की वजह से विकराल हो रही है।

डॉ. संजय गुजराती दे रहे हैं पाठकों के प्रश्नों का जवाब। डॉ. गुजराती जानेमाने फीजिशियन और कॉर्डियोलॉजिस्ट हैं। मधुमेह पर उन्हें विशेषज्ञता हासिल है।

प्रश्न : क्या यह सच है कि मधुमेह रोगी को अन्य रोग होने की संभावनाएं ज्यादा होती है? 
 
डॉ. गुजराती : जी हां, काफी लंबे समय तक रक्त शर्करा के उच्च स्तर दीर्घ अवधि में जटिलताएं पैदा कर सकते हैं -
 
आंखें- रेटिनोपैथी, मोतियाबिंद और एक्स्ट्राऑक्युलर पाल्सीस
 
कान- गहन शोथ, वर्टिगो
 
मुंह- गिन्गीवाइटिस, दांतों में ज्यादा वाहक, पेरियोडेन्टल रोग और पायरिया
 
हृदय- एंजाइना पेक्टोरिस, इश्चेमिक हृदय रोग की संभावना 6 गुना ज्यादा है।
 
फेफड़े- अनियंत्रित मधुमेह के रोगियों को क्षय रोग होने की संभावना अधिक है।
 
गर्भावस्‍था- बच्चे का विकृत आकार, मृत शिशु या गर्भपात, मिसकैरेज़, गर्भावस्था की रक्त विषाक्तता।
 
इंद्रिय- मोटर, संवेदी और ऑटोनोमिक न्यूरोपैथी।
 
रक्त अंग- हायपरटेंशन, कार्डियोवैस्क्युलर दुर्घटनाएं, तंत्रिका के गंभीर रोग, माइक्रो एंजियोपैथी और गैंगरीन
 
त्वचा- फुंसियों और कार्ब्राकल्स की संभावनाएं ज्यादा होती हैं।
 
गुप्तांग- बेलेना‍इटिस, नपुंसकता, प्रुरिटो वल्वर
 
संक्रमण-
 
संक्रमण के खिलाफ कम प्रतिरोधकता, श्वसन प्रणाली में उच्च संक्रमण, सामान्य जुकाम, न्यूमोनिया, कार्बुन्कल, मूत्रीय प्रणाली में संक्रमण, बार-बार क्षय रोग आदि ज्यादा होता है।

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

Ahilyabai Holkar Jayanti: रानी अहिल्याबाई की 301वीं जयंती, जानें इतिहास, प्रेरणादायी विचार और शुभकामनाएं

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

World Environment Day Essay: विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष निबंध

पर्यावरण दिवस पर सबसे अच्छी कविता: धरती की पुकार

अगला लेख