Hanuman Chalisa

श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर विशेष कविता: भाग्य हमारा श्री रामलला आ रहे हैं अपने धाम को

ब्रह्मानंद राजपूत
भाग्य हमारा श्री रामलला आ रहे हैं अपने धाम को।
 
जन-जन में है खुशी और भज रहे हैं अपने प्रभु श्री राम को
 
स्वागत के लिए बैठा है हर भारत वासी अपने प्रभु श्री राम को
 
सज-धज कर तैयार है अलौकिक अयोध्या धाम अपने राम को
 
भाग्य हमारा श्री रामलला आ रहे हैं अपने धाम को।।
 
आनंदप्रद हुआ विश्व, दिन ये आया प्रभु श्री राम का
 
विश्व गा रहा है स्वागत गान अपने प्रभु श्री राम का
 
स्वर्ण कलश रखे हुए है, बंधे हुए हैं बंधन वार,
 
सजे हुए हैं हर द्वार प्रभु श्रीराम के स्वागत को
 
भाग्य हमारा श्री रामलला आ रहे हैं अपने धाम को।।
 
कर रहा है प्रतीक्षा विश्व सदियों से राम के दर्शन को
 
सरयू जोह रही बाट प्रभु श्रीराम के चरण पखारने को
 
धन्य हुआ सम्पूर्ण विश्व, प्रभु श्री राम के आने को 
 
भाग्य हमारा श्री रामलला आ रहे हैं अपने धाम को।।
 
रघुनन्दन के लिए शबरी ने फूलों से सजाया है पथ को,
 
कर रही है इंतजार राम का अपने झूठे बेर खिलाने को
 
आएगा अब राम राज्य क्योंकि प्रभु आ गए हैं अपने धाम को
 
भाग्य हमारा श्री रामलला आ रहे हैं अपने धाम को।।
 
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

ALSO READ: संकट से उबरने का तरिका राम है...उत्साह से भर देगी श्री राम की यह अनोखी कविता

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख