Hanuman Chalisa

हनुमान साधना के विशेष लाभ : जानिए मंगलवार को किस पूजा से प्रसन्न होंगे बजरंग बली

Webdunia
Tuesday Hanuman Worship मंगलवार का दिन प्रभु श्री राम के प्रिय भक्त हनुमान Hanuman जी के नाम है। इस दिन बजरंग बली Bajrang bali के पूजन से जहां ग्रह दोष शांत होते हैं, वहीं जीवन में लाभ भी प्राप्त होता है। यहां जानिए मंगल के दिन कैसे करें हनुमान जी की पूजा एवं क्या होंगे लाभ- 

मंगलवार को ऐसे करें पूजन- Tuesday Mangalwar Worship 
 
- मंगलवार के दिन हनुमान जी को तिल के तेल में सिंदूर मिक्स करके उसका लेपन करना चाहिए।
- केसर के साथ लाल चंदन भी लगाना चाहिए।
- इस दिन लाल और पीले पुष्प अर्पित करें। 
- विशेष कर कमल पुष्प, गेंदा या सूर्यमुखी के पुष्प अर्पित करने पर हनुमान जी अपने भक्त पर प्रसन्न होते हैं।
- शुद्ध घी में प्रसाद बनाएं।
- भोग या नैवेद्य में प्रातः पूजन के समय गुड़, नारियल गोला, लड्डू चढ़ाएं। दोपहर के भोग में गेहूं की रोटी का चूरमा, गुड़, घी अर्पित करें। सायंकाल या रात्रि में पूजन के बाद केला, आम या अमरूद आदि फलों का प्रसाद चढ़ाएं।
- जो नैवेद्य हनुमान जी को चढ़ाया जाता है उसे भक्त को भी ग्रहण करना चाहिए।
- हनुमान जी की मूर्ति के समक्ष खड़े होकर उनके आंखों में देखते हुए हनुमान मंत्रों का जाप करें। 'ॐ हं हनुमते नम:।', 'ॐ नमो भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा।' या 'अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता, अस बर दीन जानकी माता।'  
- साधना में रुद्राक्ष की माला मंत्र जाप में प्रयोग करें।
- हनुमान साधना में शुद्धता एवं पवित्रता विशेष महत्व है, अत: इसका विशेष ध्यान रखें।
- हनुमान जी की साधना काल में ब्रह्मचर्य का पालन अनिवार्य रूप से करें।
 
हनुमान साधना के लाभ- Hanuman Sadhana ke Labh 
 
- हनुमान जी की आराधना से ग्रह दोष शांत होता है। 
- हनुमान जी और सूर्यदेव एक-दूसरे के स्वरूप हैं, इनकी मैत्री प्रबल मानी जाती है। अत: मंगलवार को पूजन से दोनों ग्रह दोषों में लाभ मिलता है।
- हनुमान साधना करने वाले भक्त को आत्मविश्वास, ओज, तेजस्विता आदि की प्राप्ति होती हैं।
- इसके अलावा हनुमान चालीसा, बजरंग बाण का पाठ करने से शत्रु शांत होते हैं तथा जीवन की कठिनाइयां दूर होकर प्रसन्नता प्राप्त होती है। 

ALSO READ: Mandir Mystery : हनुमानजी की मूर्ति से निकलता रहता है पानी

ALSO READ: Hanuman Puja | श्री हनुमानजी को खुश करने के 10 शुभ उपाय

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Holi puja remedies 2026: होलिका दहन के दिन करें मात्र 5 उपाय, संपूर्ण वर्ष रहेगा शुभ

कब तक पीएम रहेंगे नरेंद्र मोदी? इस भविष्यवाणी ने उड़ाई सबकी नींद, जानें वो 3 बड़ी बातें

होली पर गुलाल गोटा की परंपरा कहां से आई? मुस्लिम कारीगरों से क्या है इसका रिश्ता

चंद्र ग्रहण के दिन भारत में कहां-कहां दिखेगा ग्रहण? जानिए पूरी लिस्ट

काशी में होली की अनोखी शुरुआत: मसान होली सहित जानिए 5 चौंकाने वाली परंपराएं

सभी देखें

धर्म संसार

06 March Birthday: आपको 6 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

चीन के नास्त्रेदमस की ईरान-अमेरिका युद्ध पर 3 भविष्यवाणियां, 2 सच होने का दावा, तीसरी से बढ़ी चिंता

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 6 मार्च 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

कब छ्टेंगे युद्ध के बादल, क्या 'अंगारक योग' है कारण?

भारत-पाकिस्तान तनाव पर ग्रह गोचर का संकेत, क्या पीओके को लेकर बदल सकती है स्थिति?

अगला लेख