भगवान का प्रसाद खाने से क्या होता है?

Webdunia
बुधवार, 26 जुलाई 2023 (17:53 IST)
Hindu prasad khane ke fayde : हिन्दू सनातन धर्म में भगवान को नैवेद्य अर्पित करके उसे प्रसाद रूप में खाने का प्रचलन है। प्रसाद खाने का फायदा नहीं देखा जाता परंतु कई लोग जानना चाहते होंगे कि आखिर क्या फायदा होगा प्रसाद खाने का? आओ जानते हैं इस संबंध में सामान्य जानकारी। 
 
प्रसाद खाने के फायदे- prasad khane ke fayde:
  1. प्रसाद खाने से मन निर्मिल होकर चित्त शांत होता है।
  2. छोड़ा सा भी प्रसाद हमें तृप्ति देता है।
  3. प्रसाद खाने से मन और मस्तिष्क में सकारात्मक भाव निर्मित होते हैं। 
  4. प्रसाद हमें भगवान से जोड़े रखने का एक तरीका भी है। 
  5. प्रसाद हमारे मन में भक्ति और आस्था को जन्म देता है।
  6. प्रसाद हजारों प्रकार का होता है जो सेहत संबंधी लाभ देता है।
  7. प्रसाद हमें निरोगी बनाता है, क्योंकि इसमें सभी पोषक तत्व मौजूद रहते हैं।
  8. जैसे छठ का ठेकुआ का प्रसाद सभी तरह के पोषक तत्व से भरपूर रहता है।
  9. पंचामृत प्रसाद, चरणामृत का प्रसाद, गुड़, चने चिरौंजी, नारियल और तुलसी मिला अन्य व्यंजन रोग मिटाता है। 
 
प्रसाद देने के लाभ:
  1. लगातार प्रसाद वितरण करते रहने के कारण लोगों के मन में भी आपके प्रति अच्छे भावों का विकास होता है। 
  2. इससे किसी के भी मन में आपके प्रति राग-द्वेष नहीं पनपता और आपके मन में भी उसके प्रति प्रेम रहता है।
  3. लगातार भगवान से जुड़े रहने से चित्त की दशा और दिशा बदल जाती है। इससे दिव्यता का अनुभव होता है और जीवन के संकटों में आत्मबल प्राप्त होता है। देवी और देवता भी संकटों के समय साथ खड़े रहते हैं।
  4. श्रीमद् भगवद् गीता (7/23) के अनुसार अंत में हमें उन्हीं देवी-देवताओं के स्वर्ग, इत्यादि धामों में वास मिलता है जिसकी हम आराधना करते रहते हैं।
  5. श्रीमद् भगवद् गीता में भगवान श्रीकृष्ण, अर्जुन के माध्यम से हमें यह भी बताते हैं कि देवी-देवताओं के धाम जाने के बाद फिर पुनर्जन्म होता है अर्थात देवी-देवताओं का भजन करने से, उनका प्रसाद खाने से व उनके धाम तक पहुंचने पर भी जन्म-मृत्यु का चक्र खत्म नहीं होता है। (श्रीगीता 8/16)।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अगस्त्य तारे को अर्घ्य देने का क्या है महत्व?

अमरनाथ की गुफा किसने खोजी और किसने शुरू की थी यात्रा, जानिए पौराणिक प्राचीन इतिहास

दही के इन आसान उपायों से मजबूत होता है शुक्र ग्रह: जानें कमजोर शुक्र के लक्षण और निवारण

वैशाख मास का महत्व और इस माह के अचूक 5 उपाय

बड़ी खबर: जगन्नाथ मंदिर के ध्वज को ले उड़ा गरुड़, अनहोनी की आशंका

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: दैनिक राशिफल 19 अप्रैल, आज का भाग्य आपके साथ है या नहीं? पढ़ें 12 राशियां

19 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

19 अप्रैल 2025, शनिवार के शुभ मुहूर्त

50 साल बाद सूर्य गोचर से बना शुभ चतुर्ग्रही योग, 3 राशियों के पलट जाएंगे किस्मत के सितारे

लाल किताब के अनुसार किस्मत का ताला खोलने के क्या है अचूक उपाय

अगला लेख