Hanuman Chalisa

होली पर परिवार और दोस्तों को भेजें ये रंगारंग संदेश, रिश्तों में बढ़ेगी मिठास

WD Feature Desk
बुधवार, 12 मार्च 2025 (13:52 IST)
Happy Holi 2025: होली का त्योहार नजदीक आते ही हर कोई इस त्योहार को लेकर उत्सुक रहता है। इस साल होली का त्योहार गुरुवार, 13 मार्च 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाने के लिए होलिका दहन किया जाएगा। लकड़ियों और उपलों से बनी होलिका को जलाकर नकारात्मकता को दूर करने और सकारात्मकता का स्वागत करने की परंपरा के बाद अगले दिन 14 मार्च को रंगों का त्योहार धुलेंडी मनाया जाएगा। होली के इस त्यौहार को और भी खुशगवार बनाने के लिए हम यहां कुछ बधाई संदेश दे रहे हैं जिन्हें आप अपने मित्रों और परिवार जनों को भेज कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

होली 2025 के लिए शुभकामनाएं और संदेश

1. रूठे यार को मनाना है, इस बार गिले शिकवे मिटाना है,
तो आ गया होली का त्योहार, आओ गले मिलकर करें नई शुरुआत।
होली 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं!

2. रंगों की बौछार आपके और आपके परिवार के लिए
ढेर सारी खुशियां,स्वास्थ्य और धन लेकर आए। 
आपको और आपके परिवार को छोटी होली की बहुत-बहुत बधाई!

3. होलिका दहन और छोटी होली की
आपको और आपके परिवार को
बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

4. चली पिचकारी उड़ा है गुलाल,
रंग बरसे नीले हरे लाल,
मुबारक हो आपको छोटी होली का त्योहार।
होली 2025 की ढेरों शुभकामनाएं!

5. चांद तारे छुप गए, बीत गया अंधकार,
धूप सुनहरी देख कर, जाग गया संसार,
दिन आपका गुजरे अच्छा; करते है दुआ हजार,
भेज रहे हैं आपको इस संदेश के जरिए ढेर सारा प्यार

6. रूठा है कोई तो आज उसे मनाओ,
आज तो सारी गलती भूल जाओ,
लगा दो दोस्ती का रंग सबको यारों,
आज होली मनाओ तो ऐसी मनाओ।
होली 2025 की शुभकामनाएं!

7. लाल गुलाबी रंग गुलाल उड़ रहा,
झूम रहा है सारा संसार,
खुशियों की आई है बहार अपार।
होली 2025 की ढेरों शुभकामनाएं!

8. स्वीट-स्वीट सी रहे आपकी बोली,
खुशियां ही खुशियां हो आपकी झोली।
मेरी तरफ से मुबारक हो आपको होली।
होली 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं!

9. होलिका की आग में जल जाएं सारे दुख-दर्द,
खुशियों के रंग से महक उठे हर आंगन।
होली 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं!

10. जिस तरह होलिका हो गई थी जलकर राख,
उसी तरह आपके जीवन के भी दूर हो जाएं सारे दुख-दर्द।
होली 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं!

12. होलिका की आग मन की सारी बुराइयों को जलाए,
आपको होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं!

13. होली से एक दिन पहले सारे दुख-दर्द जला दो,
नई खुशी और नई उमंग के साथ रंगों का पर्व मना लो।
होली 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं!

14. पिचकारी की धार, गुलाल की बौछार
अपनों का प्यार, यही है होली का त्योहार
आपको और आपके परिवार को होली की शुभकामनाएं!

15. अच्छाई की जीत हुई है, हार गई आज बुराई है,
देखो होलिका दहन की शुभ घड़ी आज आई है।
होली 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं!

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान

ज्योतिषीय भविष्यवाणी: शनि के रेवती नक्षत्र में आते ही बदल सकते हैं देश के हालात

2026 में दुर्लभ संयोग 2 ज्येष्ठ माह, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, भारत में होंगी 3 बड़ी घटनाएं

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

सभी देखें

धर्म संसार

Vat Savitri Vrat 2026: वट सावित्री व्रत के बारे में 10 महत्वपूर्ण बातें, हर महिला को जानना हैं जरूरी

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 मई, 2026)

14 May Birthday: आपको 14 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख