Hanuman Chalisa

औषधि और जड़ीबूटियों के विचित्र टोटके, होली पर आजमाए जाते हैं जम कर

Webdunia
मणिका देसाई 
 
 
होली पर तांत्रिक क्रियाओं का महत्व अधिक होता है। वशीकरण प्रयोग बहुत ही जरूरी हो तो ही करना चाहिए। सम्मोहन शक्ति या तांत्रिक क्रिया से रक्षा हेतु वशीकरण के यह उपाय खुद की रक्षा करते हैं व सामने वाले को आपके व्यवहार के अनुकूल बना सकते हैं लेकिन यह उपाय घोर संकट आने पर व जनहित में ही किए जाए। 
 
1. यदि शत्रु अनावश्यक परेशान कर रहा हो तो भोजपत्र का टुकड़ा लेकर उस पर लाल चंदन से शत्रु का नाम लिखकर शहद की डिब्बी में डुबोकर रख दें। शत्रु से निजात पा सकते हैं।
 
2. छोटी इलायची, लाल चंदन, सिंदूर, कंगनी, काकड़सिंगी आदि सारी सामग्री को पीसकर धूप बना लें व जिस किसी स्त्री के सामने धूप देंगे वह वशीभूत होगी।
 
3. काकजंघा, तगर, केसर इन सबको पीसकर स्त्री के मस्तक पर डालने से वशीभूत होती है।
 
4. होली के दिन 5 लौंग शरीर में ऐसे स्थान पर रखें, जहां पसीना आता हो। इसे दूध, चाय में डालकर जिस किसी को पिला दी जाए तो वह वश में हो जाता है।
 
 
5. होली की रात वैजयंती माला धारण करने से शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करने लगते हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने यह माला पहनी हुए हैं। इसीलिए उनमें सबको मोहित करने की अद्भुत क्षमता है।
 
6. कई बार पति किसी दूसरी स्त्री के प्रेमजाल में आ जाता है तो अपनी गृहस्थी बचाने के लिए स्त्रियां यह प्रयोग कर सकती हैं। होली की रात 12 बजे पति के थोड़े से बाल काटकर जला दें व बाद में पैर से मसल दें, अवश्य ही पति सुधर जाएगा।
 
होली पर तांत्रिक क्रियाओं का महत्व अधिक होता है। यहां सिर्फ प्रचलित अजीबोगरीब तांत्रिक उपायों का जिक्र है लेकिन वेबदुनिया अंधविश्वास फैलाने वाले किसी भी उपाय से सहमत नहीं है। ना ही ऐसा करने के लिए प्रेरित करने की हमारी कोई मंशा है। कृपया जानकारों से सलाह और स्वविवेक से निर्णय लेकर ही इन्हें आजमाएं। यह लेखक का व्यक्तिगत संकलन है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

Surya Gochar 2026: रोहिणी नक्षत्र में आ रहे हैं सूर्य देव, इन 6 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

नौतपा के साथ एल नीनो का डबल असर, इस बार पड़ेगी भीषण गर्मी और चलेगी खतरनाक लू

राहु का कुंभ में डेरा: 31 अक्टूबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, आएगा बंपर उछाल

सूर्य और बुध की वृषभ राशि में युति, बुधादित्य योग से 6 राशियों को होगा फायदा

सभी देखें

धर्म संसार

28 May Birthday: आपको 28 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

संभलकर! 7 जून से लगने जा रहा है विष्कुंभ योग, इन 3 राशियों की बढ़ सकती है टेंशन

जून 2026 के ग्रह गोचर: किस राशि पर पड़ेगा सबसे बड़ा असर?

अगला लेख