Hanuman Chalisa

Rangpanchami 2026: रंगपंचमी कैसे मनाएं, जानिए 5 खास बातें

WD Feature Desk
शनिवार, 7 मार्च 2026 (09:06 IST)
Rangpanchami traditions India: होली के पांच दिन बाद आने वाली रंगपंचमी का उत्साह विशेष रूप से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश (खासकर इंदौर) और राजस्थान में देखने को मिलता है। यह त्योहार न केवल रंगों का है, बल्कि यह देवताओं के आगमन और सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रतीक है।ALSO READ: Rang Panchami 2026: किस देवता को कौन-सा रंग चढ़ाने से मिलती है कृपा? जानिए पूजा विधि
 

अगर आप इस बार रंगपंचमी को यादगार बनाना चाहते हैं, तो ये 5 खास बातें जरूर जानें:

  1. 'गुलाल' का महत्व और देवताओं का स्वागत
  2. इंदौर की प्रसिद्ध 'गेर' का आनंद
  3. सात्विक भोजन और पकवान
  4. त्वचा और बालों की सुरक्षा
  5. सामाजिक सौहार्द और मिलन
  6. रंगपंचमी-FAQs
 

1. 'गुलाल' का महत्व और देवताओं का स्वागत

रंगपंचमी में रंगों का बहुत महत्व होता है। इसे 'रंगों का पर्व' भी कहा जाता है। माना जाता है कि रंगपंचमी पर हवा में उड़ाया गया गुलाल एक 'कवच' बनाता है, जिससे वातावरण में मौजूद नकारात्मकता दूर होती है और दैवीय शक्तियां आकर्षित होती हैं। इस दिन भारी गीले रंगों के बजाय सूखे गुलाल का उपयोग करना अधिक शुभ माना जाता है। इस त्योहार में प्रत्येक रंग का एक विशेष महत्व होता है, जैसे लाल रंग, प्रेम और शक्ति का प्रतीक माना जाता है, तो पीला रंग, खुशी और ऊर्जा का प्रतीक होता है। नीले रंग को शांति और स्थिरता का प्रतीक माना गया है और हरा रंग, खुशहाल जीवन और समृद्धि का प्रतीक होता है। इसके अलावा भी अन्य रंगों का अपना महत्व और लाभ है। 
 

2. इंदौर की प्रसिद्ध 'गेर' का आनंद

अगर आप मध्य प्रदेश में हैं, तो इंदौर की गेर यानी रंगों के जुलूस में शामिल होना एक अनूठा अनुभव है। लाखों लोग सड़कों पर निकलते हैं और नगर निगम की मिसाइलों से हवा में रंग और पानी की बौछार की जाती है। यह सामूहिक उल्लास का सबसे बड़ा उदाहरण है।
 

3. सामाजिक सौहार्द और मिलन

रंगपंचमी का मुख्य आकर्षण रंगों के साथ खेलना होता है। लोग एक-दूसरे को रंगों से रंगते हैं, पिचकारी से रंगीन पानी फेंकते हैं और बहुत सारी मस्ती करते हैं। यह दिन होली की मस्ती का विस्तार होता है, जहां लोग एक-दूसरे के साथ दोस्ती और प्रेम का इजहार करते हैं। रंगपंचमी का असली उद्देश्य ऊंच-नीच और भेदभाव को भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाना है। यह दिन पुराने मनमुटाव को खत्म कर नए रिश्तों की शुरुआत करने का सबसे अच्छा मौका होता है। 

 

4. सात्विक भोजन और पकवान

किसी भी भारतीय त्योहार की तरह रंगपंचमी भी पकवानों के बिना अधूरी है। महाराष्ट्र में इस दिन पूरन पोली बनाने की खास परंपरा है। उत्तर भारत के हिस्सों में केसरिया ठंडाई और गरमा-गरम मालपुए उत्सव का स्वाद बढ़ा देते हैं। इस दिन कुछ खास मिठाइयाँ और पकवान बनाए जाते हैं। जैसे कि गुलाब जामुन, वड़ा पाव, पोहा, पुरन पोली, ठंडाई, मालपुआ, गुजिया, नमकीनपारे और दही बड़ा आदि। ये पकवान दोस्त-रिश्तेदारों के साथ बांटने की परंपरा होती है, जिससे पर्व की खुशियां और भी बढ़ जाती हैं।
 

5. त्वचा और बालों की सुरक्षा

रंगों के साथ मस्ती करते समय अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना भी जरूरी है। जैसे खेलने से पहले शरीर और बालों पर नारियल या सरसों का तेल लगाएं। सिर्फ हर्बल या नेचुरल रंगों का उपयोग करें ताकि त्वचा को नुकसान न पहुंचे। आंखों को बचाने के लिए चश्मा पहनना एक स्मार्ट विकल्प है। याद रहे कि रंग खेलने के बाद त्वचा को रगड़कर साफ न करें, बल्कि उबटन या हल्के साबुन का इस्तेमाल करें।
 

रंगपंचमी-FAQs

 
1. रंगपंचमी कब मनाई जाती है?
रंगपंचमी होली के लगभग पांच दिन बाद फाल्गुन माह में मनाई जाती है।
 
2. रंगपंचमी क्यों मनाई जाती है?
मान्यता है कि इस दिन रंगों के माध्यम से खुशी, सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारे का संदेश फैलाया जाता है।
 
3. रंगपंचमी किन राज्यों में ज्यादा प्रसिद्ध है?
यह त्योहार मुख्य रूप से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।

इसतरह रंगपंचमी का पर्व जितना रंगीन होता है, उतना ही मजेदार भी। इस दिन का आनंद उठाकर, हम जीवन में रंगों की तरह खुशियां फैला सकते हैं।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: Rang Panchami 2026: रंगपंचमी का त्योहार कब मनाया जाएगा, क्या है इसका महत्व और कथा
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

Surya Gochar 2026: रोहिणी नक्षत्र में आ रहे हैं सूर्य देव, इन 6 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

नौतपा के साथ एल नीनो का डबल असर, इस बार पड़ेगी भीषण गर्मी और चलेगी खतरनाक लू

राहु का कुंभ में डेरा: 31 अक्टूबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, आएगा बंपर उछाल

सूर्य और बुध की वृषभ राशि में युति, बुधादित्य योग से 6 राशियों को होगा फायदा

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (27 मई, 2026)

27 May Birthday: आपको 27 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 मई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

bakrid ki kahani: बकरीद की कहानी

ज्योतिष विश्लेषण: जून माह में कैसा रहेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिदृष्य

अगला लेख