rashifal-2026

होली के रंग से दीवारों को बचाने के लिए करें ये काम

फर्श और दीवारों से ऐसे करें होली का रंग साफ

WD Feature Desk
Holi 2024
  • होली से पहले दीवारों पर प्लास्टिक लगाएं।
  • होली के बाद झाड़ू या डस्टर से दीवार झाड़ें।
  • हल्के डिटर्जेंट से फर्श को साफ कर सकते हैं।
Holi 2024 : भारतीय समाज के लिए होली एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रिय त्योहार है। यह त्योहार रंग, मस्ती, खुशियों का पर्व है जिसे सभी उत्साह से मनाते हैं। होली के दिन सड़कों, गलियों, और घरों में रंगों की बौछार होती है। लेकिन इस खुशियों भरे त्योहार में कई बार दीवारों को नुकसान पहुंच सकता है। ALSO READ: Holi Vastu Tips : वास्तु शास्त्र के अनुसार होली पर इन 7 चीजों को खरीद कर ले आएं, मां लक्ष्मी की मिलेगी कृपा

होली के रंग आमतौर पर अक्सर दीवारों पर लग जाते हैं और इन्हें साफ करना काफी मुश्किल होता है। लेकिन चिंता न करें, हम यहां कुछ आसान और प्रभावी तरीके बताने जा रहे हैं जिनसे आप अपने दीवारों को होली के रंगों से बचा सकते हैं। 
 
होली के पार्टियों का आयोजन करना मस्ती भरा होता है, पर रंगों की गंदगी बाद में बहुत अधिक परेशानी का कारण बन सकती है। इसलिए, इस बार होली पार्टी से पहले और बाद में कुछ तैयारियां कर लें।
 
होली से पहले करें ये तैयारियां: 
होली के रंगों को दीवारों पर चिपकने से बचाने के लिए, दीवारों पर वार्निश स्प्रे या वॉटर रेसिस्टेंस कोटिंग का इस्तेमाल करें। इससे रंग निकालने में आसानी होगी। 
दीवार पर लटकी किसी भी पेंटिंग, पोर्ट्रेट या फोटो फ्रेम को हटा दें। अगर आपके पास वॉलपेपर है, तो आप उन्हें सुरक्षित रखने के लिए अस्थायी रूप से प्लास्टिक शीट लगा सकते हैं।
 
होली के बाद ऐसे करें दीवार साफ: 
सूखे रंगों के लिए, दीवार झाड़ने के लिए हल्की झाड़ू या डस्टर का उपयोग करें। हल्के डिटर्जेंट के साथ पानी मिलाएं और जिद्दी दागों को स्पंज से धीरे से रगड़ें। आप बेकिंग सोडा, पानी या विनेगर का घोल भी बना सकते हैं और दीवारों को साफ़ कर सकते हैं।
 
फर्श से ऐसे करें होली के रंग साफ:
यदि आप होली पार्टी के बाद फर्श पर रह जाने वाले रंग के दागों को लेकर चिंतित हैं, तो सूखे रंगों के लिए, बस झाड़ू से रंगों को झाड़ दें। वहीं, जिद्दी रंगों के लिए, गर्म पानी, नमक और बेकिंग सोडा का घोल बनाएं, इसे कुछ देर के लिए फर्श पर लगा रहने दें और फिर इसे रगड़ कर हटा दें।
ALSO READ: Holi Rangoli 2024: इस होली बनाएं ये 5 सुंदर रंगोली

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

राहुल गांधी का राजनीतिक करियर क्या हो गया है खत्म, जानिए लाल किताब का भविष्य

वर्ष 2026 में सोना रहेगा टॉप पर या कि चांदी, जानिए ज्योतिष विश्लेषण

वर्ष 2026 में होंगे भारत में ये 5 बड़े काम, जिनकी हो गई है अभी से शुरुआत

Kharmas 2025: खरमास क्यों रहता है क्या करना चाहिए इस माह में?

वर्ष 2026 कैसा रहेगा देश और दुनिया की 12 राशियों के लिए, सोना चांदी पर क्या होगा प्रभाव

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (13 दिसंबर, 2025)

जनवरी 2026 में 4 राशियों को होगा बड़ा फायदा

13 December Birthday: आपको 13 दिसंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 दिसंबर, 2025: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Paush Month Festivals: पौष महीना 2025-2026: प्रमुख व्रत और त्योहारों की सूची

अगला लेख