rashifal-2026

Surya Grahan 2024: 54 साल बाद बाद लगेगा खग्रास सूर्य ग्रहण, जानें 5 रोचक तथ्य

WD Feature Desk
सोमवार, 1 अप्रैल 2024 (08:27 IST)
Solar eclipse 2024: वर्ष 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल सोमवार के दिन लगेगा। 54 साल बाद यह ऐसा पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जबकि धरती पर कुछ मिनटों के लिए अंधकार छा जाएगा। इसी के साथ 3 अनोखी घटना घटेगी। हालांकि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा जिसके चलते भारतीय लोग अद्भुत नजारा देखने से चुक जाएंगे। लेकिन अमेरिका में इस ग्रहण को लेकर बहुत उत्सुकता है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा इसका लाइव स्ट्रीम करेगा।
 
सूर्य ग्रहण के 5 रोचक तथ्य:
1. सबसे लंबी अवधि का सूर्य ग्रहण : सूर्य ग्रहण की कुल अवधि न्यूयार्क में 02 घंटे 28 मिनट तक रहेगी। न्यूयार्क में यह सूर्य ग्रहण दोपहर 02:04 पर प्रारंभ होगा। दोपहर 03:18 पर यह पूर्ण यानी खग्रास होगा। 03:20 पर यह अपने चरम पर होगा। 03:22 से यह हटना प्रारंभ होगा और 04:32 पर यह अपनी समाप्ति की ओर होगा। लेकिन अमेरिका में इसकी शुरुआत दोपहर 12:23 से हो जाएगी और करीब 04:40 तक यह ग्रहण रहेगा। सूर्य ग्रहण की समग्रता 4 मिनट 28 सेकंड की है।
 
भारतीय समयानुसार यह रात्रि 09:12 पर प्रारंभ होकर रात में 1 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा यानी कुल अ‍वधि 4 घंटे 37 मिनट की होगी। सूर्य ग्रहण की इतनी लम्बी अवधि 54 सालों बाद लगने जा रही है। 2024 का सूर्य ग्रहण 2017 की तुलना में लगभग 2 मिनट ज्यादा समय तक दिखेगा। 
 
2. सबे बड़ी छाया : पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान एक ऐसा समय होगा जबकि 7 मिनट 50 सेकंड के लिए पूरा अंधेरा छा जाएगा, लेकिन 100 मिनट तक यह ग्रहण अपने चरम पर नजर आएगा। उस समय चंद्रमा धरती से सिर्फ 3, लाख 60 हजार किलोमीटर की दूरी पर होगा। पृथ्वी के करीब होने की वजह से चंद्रमा का आकार सामान्य से थोड़ा बड़ा दिखाई देगा। परिणाम यह होगा कि ये ज्यादा देर तक सूर्य को ढकेगा और धरती पर अंधकार की अवधि भी लंबी होगी। सूर्य के सामने चांद के जाने से भूमि पर चांद की जो छाया बनेगी, वो करीब 185 किलोमीटर चौड़ी होगी। यह मेक्सिको, अमेरिका और कनाडा में पड़ेगी। पूर्णता के 322 किमी के पथ में 3.16 करोड़ लोग रहते हैं।
Solar eclipse 2024
3. धूमकेतु का नजारा : ग्रहण के दौरान ही आकाश में एवरेस्ट पर्वत से तीन गुना बढ़ा पी12 नाम का धूमकेतु दिखाई देगा जिसे अमेरिका ने 'शैतान' नाम दिया है। हालांकि यह सूर्य से बहुत दूर होगा। इसके दिखाई देने की संभावना भी मानी जा रही है।
 
4. दो ग्रहों का नजारा : ग्रहण के दौरान ही बृहस्पति और शुक्र ग्रहों को आप अपनी आंखों से एक साथ देख सकेंगे। बृहस्पति सूर्य के उपर और शुक्र नीचे नजर आएगा।
 
5. अगली बार 2078 में दिखेगा ऐसा ग्रहण : अब से ठीक 54 साल पहले यानी 1970 में ऐसा सूर्यग्रहण लगा था। इसके बाद इतनी लंबी अवधि का सूर्य ग्रहण फिर 100 साल के बाद ही होगा इसलिए ज्योतिष शास्त्र के साथ-साथ खगोल विज्ञान की दृष्टि से भी यह सूर्य ग्रहण बहुत खास रहने वाला है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Lakshmi Narayan Yoga: कुंभ राशि में बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 5 राशियों को अचानक मिलेगा धन लाभ

कुंभ राशि में 18 साल बाद राहु का दुर्लभ संयोग, 10 भविष्यवाणियां जो बदल देंगी जीवन

मकर राशि में मंगलादित्य राजयोग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

कुंभ राशि में त्रिग्रही योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

शुक्र का राहु के शतभिषा नक्षत्र में गोचर, 5 राशियों को रहना होगा सतर्क

सभी देखें

नवीनतम

Hindu New Year 2026: गुरु राजा और मंगल मंत्री के राज में 19 मार्च के बाद 5 राशियां बनेंगी अपराजेय

क्या वाहन नंबर का दुर्घटना से कोई संबंध है? यदि आपका संबंध इन नंबरों से है तो रहें सतर्क

Success in Exams: एक्जाम में पाना है अच्छी सक्सेस, तो करें ये 5 खास उपाय

Angarak Yog 2026: कुंभ राशि में मंगल से बना अंगारक योग, 4 राशियों के लिए शुरू होगा राजयोग का सुनहरा दौर

Amalaki Ekadashi 2026: आमलकी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, क्या है इसका महत्व?

अगला लेख