Hanuman Chalisa

Rang Panchami 2024: रंग पंचमी पर इंदौर में निकलेगी भव्य गेर, जानें क्या हैं खास तैयारियां

WD Feature Desk
Indore ger holi Rang Panchami 2024: 30 मार्च 2024 शनिवार रंग पंचमी के दिन इंदौर में भव्य गेर निकाली जा रही है। इस गेर में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव भी शामिल हो रहे हैं। इंदौर की गेर को देखने के लिए  देश के कोने कोने से लोग आते हैं। सभी गेर राजबाड़ा में एकत्रित होकर बड़े रूप में शहर के मुख्‍य मार्ग से निकलते हैं। आओ जानते हैं कि क्या तैयारियां चल रही है।
ALSO READ: इंदौर में होली और रंग पंचमी पर निकलने वाली गेर की 10 खास बातें
आगामी रंगपंचमी के दिन इंदौर की पारंपरिक गेर के लिए शासन- प्रशासन ने हुड़दंगियों और उत्पात मचाने वालों के खिलाफ कमर कस ली है। इसी के साथ ही गेर में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके भी पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं। इस बार प्रशासन कुछ खास तरह की गेर निकालने की तैयारी में है। 
 
पर्यटकों के लिए विशेष स्थान : रंगपंचमी पर इंदौर में निकलने वाली गेर देखने देश और दुनियां के अलग-अलग हिस्सों से लोग इंदौर पहुंचते हैं। इस बार प्रशासन ने गेर मार्ग पर करीब 25 से 30 मकान चिन्हित किए हैं, जिनके सामने पर्यटक और विदेशी पर्यटक बैठकर गेर देख सकेंगे। यहां पर पुलिस के भी पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं। 
 
सीएम डॉ. मोहन यादव भी होंगे शामिल : रंग पंचमी पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी गेर में शामिल होकर सभी का उत्साह बढ़ाएंगे। वे गेर में करीब 1 घंटा रहेंगे।
holi kids 2024
सभी गेर पहले पहुंचेगी राजबाड़ा : 30 मार्च को रंगपंचमी पर जब पारंपरिक गेर राजबाड़ा के सामने पहुंचेगी तो बेहद दिलचस्प नजारा होगा। राजबाड़ा पर‍ किसी भी प्रकार से रंग न लगे और उसे नुकसान न पहुंचे इसके लिए प्रशासन ने उचित इंतजाम कर रखे हैं। राजबाड़ा को पूरी तरह से ढाक दिया गया है। भीतर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार राजबाड़ा के पास गेर मार्ग की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम हेतु पर्याप्त टेन्ट व्यवस्था करने तथा गेर यात्रा के साथ एक अधिकारी को नोडल अधिकारी के रूप में तैनात करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
ALSO READ: Rang panchami 2024: इंदौर में रंग पंचमी कब मनाई जाएगी, जानें रंगारंग गेर का इतिहास
निगम की बैठक : कुछ दिनों पूर्व निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा आगामी रंगपंचमी पर शहर के मध्य क्षेत्र से टोरी कॉर्नर से एमजी रोड होते हुए राजबाडा तक आयोजित निकलने वाली गेर की परम्परा को दृष्टिगत रखते हुए स्मार्ट सिटी आफिस में समीक्षा बैठक ली गई थी। शहर क्षेत्र में पर्याप्त जल वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। इसी के साथ ही गेर यात्रा के पूर्व उक्त मार्ग के किनारे किसी भी प्रकार का कोई कंडम वाहन खड़ा हो तो हटाने के निर्देश दिए। गेर मार्ग पर निर्माणाधीन भवनों को अनिवार्य रूप से ग्रीन नेट लगवाने के भी निर्देश दिए गए। इसी के साथ ही खतरनाक मनाकों को भी चिंहित करने व सूचना बोर्ड लगाने के संबंध में निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आयुक्त वर्मा द्वारा रंगपंचमी पर निकलने वाली गैर के समाप्त होने के 1 घंटे के अंदर ही विशेष सफाई अभियान चलाकर उक्त मार्ग व शहर के प्रमुख स्थानों पर सफाई कराने के साथ ही वर्कशॉप विभाग के माध्यम से आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर, करें ये 5 अचूक उपाय, धन, सुख और अच्छी सेहत का मिलेगा आशीर्वाद

गुरु बदलेंगे चाल, शनि के पुष्य नक्षत्र में होगा प्रवेश; 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 3 को लग सकता है झटका

मंगल का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव, जानें असर

सभी देखें

धर्म संसार

अयोध्या के श्री रामलला मंदिर पर लोभ का साया

Weekly Ank Rashifal 2026: साप्ताहिक अंक भविष्यफल: 22-28 जून 2026 के बीच किसे मिलेंगे सफलता के नए अवसर

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (20 जून, 2026)

योग में सिर्फ आसन नहीं, सम्मान और कृतज्ञता भी जरूरी, श्रीश्री रविशंकर ने बताया साधना का असली मंत्र

गुरु का राहु से और केतु का शनि से बना है षडाष्टक योग, 5 राशियों के लिए चल रहा है शानदार समय

अगला लेख