rashifal-2026

होली पर जलाएं आटे के 5 दीपक, कर्ज से करेंगे मुक्त

WD Feature Desk
शुक्रवार, 7 मार्च 2025 (17:01 IST)
Holika dahan Upay 2025: फल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है। इस बार 13 मार्च 2025 गुरुवार की रात को होलिका दहन होगा। इसके बाद 14 मार्च को धुलेंडी यानी रंगवाली होली रहेगी। होलिका दहन के दिन भद्राकाल है जबकि धुलेंडी वाले दिन चंद्र ग्रहण रहेगा। होलिका दहन वाले दिन कई तरह के ज्योतिष उपाय किए जाते हैं, लेकिन यहां जानिए 5 सरल और अचूक उपाय।
 
आटे के पांच दीप जलाएं: जीवन की हर बाधा दूर करने के लिए होली का यह उपाय परंपरागत रूप से गांवों में खूब आजमाया जाता है। आप भी इसे कर सकते हैं अगर जीवन में किसी शुभ कार्य में बहुत बड़ी बाधा आ रही हो। घोर धन संकट का सामना कर रहे हों तो भी इसे होली की रात आजमाया जा सकता है। आटे का 5 मुखी दीपक सरसों के तेल से भरें। कुछ दाने काले तिल के डालकर एक बताशा, सिन्दूर और एक तांबे का सिक्का डालें।
 
होली की अग्नि से जलाकर घर से आरती की तरह उतार कर सुनसान चौराहे पर रखकर बगैर पीछे मुड़े वापस आएं तथा हाथ-पैर धोकर घर में प्रवेश करें। अगर आप पर किसी भी प्रकार का कोई कर्ज है, तो होली की रात में इस विशेष उपाय को आजमा कर कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं।
आप चाहें तो होलिका दहन के दिन ये उपाय करें:- 
1. होलिका दहन के दिन अपने ऊपर से उतारा शरीर का उबटन होलिका में जलाने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं।
 
2. घर, दुकान और कार्यस्थल की नमक या राईं से नजर उतारकर उसे होलिका में दहन करने से लाभ होता है। अपने हाथ से गोबर के कंडे बनाएं और इन कंडो को बहनें अपने भाई के ऊपर से 7 बार वार लें। इसके बाद ये कंडें होलिका दहन में डालें, इससे भाई की बुरी नज़र से रक्षा होगी।
 
3. होलिका दहन के बाद जलती अग्नि में नारियल दहन करने से नौकरी की बाधाएं दूर होती हैं।
 
4. गृह क्लेश से निजात पाने और सुख-शांति के लिए होलिका की अग्नि में जौ-आटा चढ़ाएं।
 
5. गोमती चक्र, कौ‍ड़ियां और बताशे जलती होली में स्वयं पर से उतारकर डालने से भी जीवन की हर बाधा स्वाहा हो जाती है।
 
6. धन समृद्धि के लिए होली की 11 परिक्रमा करते हुए होली में सूखे नारियल की आहूति दें। साथ ही सफलता प्राप्ति के लिए होलिका दहन स्थल पर नारियल, पान तथा सुपारी भेंट करें। 
 
7. राहु के कारण उत्पन्न हो रही समस्या से निजात पाने के लिए एक नारियल का गोला लेकर उसमें अलसी का तेल भरें। फिर उसी में थोड़ासा गुड़ मिला लें और इस गोले को जलती हुई होलिका में अर्पित कर दें। इससे राहु का बुरा प्रभाव समाप्त हो जाएगा।
 
8. घर की सुख-समृद्धि के लिए परिवार के प्रत्येक सदस्य को होलिका दहन में घी में भिगोई हुई 2 लौंग, 1 बताशा और 1 पान का पत्ता स्वाहा कर देना चाहिए।
 
9. यदि मन में किसी भी प्रकार का अज्ञात भय आपको सताता रहता है तो होलिका दहन पर एक सूखा जटा वाला नारियल, काले तिल व पीली सरसों एक साथ लेकर उसे 7 बार अपने सिर के ऊपर से उतारकर जलती होलिका में स्वाहा कर दें। आपका अज्ञात भय समाप्त हो जाएगा।
 
10. गरीबी दूर करने के लिए एक काला कपड़ा लें और उसमें काले तिल, 7 लौंग, 3 सुपारी, 50 ग्राम सरसों और किसी स्थान की काली मिट्टी लेकर एक पोटली बनाकर इसे खुद पर से 7 बार वार लें और होलिका दहन में अर्पित कर दें।


सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

सूर्य-राहु युति कुंभ राशि में: 1 महीने तक रहेगा ग्रहण योग, इन 3 उपायों से बचेंगी परेशानियां

Lakshmi Narayan Yoga: कुंभ राशि में बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 5 राशियों को अचानक मिलेगा धन लाभ

कुंभ राशि में 18 साल बाद राहु का दुर्लभ संयोग, 10 भविष्यवाणियां जो बदल देंगी जीवन

शुक्र का राहु के शतभिषा नक्षत्र में गोचर, 5 राशियों को रहना होगा सतर्क

कुंभ राशि में त्रिग्रही योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

सभी देखें

धर्म संसार

18 February Birthday: आपको 18 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 फरवरी 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

2020 में लगे थे 6 ग्रहण, अब फिर आने वाला है ऐसा दौर? जानें क्या सच में होगा बड़ा बदलाव

AI का धर्म पर जवाब हुआ वायरल, सुनकर लोगों की सोच बदल गई

Hindu New Year 2026: गुरु राजा और मंगल मंत्री के राज में 19 मार्च के बाद 5 राशियां बनेंगी अपराजेय

अगला लेख