Dharma Sangrah

रंगपंचमी पर करें ये अचूक उपाय, खुशियों से भर जाएगा जीवन

WD Feature Desk
मंगलवार, 18 मार्च 2025 (17:45 IST)
rangpanchami ke achuk upay in hindi: 19 मार्च 2025 बुधवार के दिन रंगपंचमी का पर्व मनाया जाएगा। होली के बाद पांचवें दिन रंग पंचमी रहती है। घर में सुख, शांति और समृद्धि के लिए इस दिन ज्योतिष के अचूक उपाय करने से बहुत लाभ होगा। यदि किसी भी प्रकार का कर्ज है तो उसे मुक्ति मिलेगी। विवाह नहीं हो रहा है तो विवाह के योग बनेंगे।
 
1. जल में गंगाजल और एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करें। स्नान करने के बाद गाय के घी का दीपक जलाकर लाल गुलाब के फूल लक्ष्मी नारायण जी को चढ़ाएं। फिर आसन पर बैठकर ॐ श्रीं श्रीये नमः मंत्र का तीन माला जाप करें। इसके बाद उन्हें गुड़ और मिश्री का भोग लगाएं। पूजा के बाद जल को घर में सभी ओर छिड़क दें।
 
2. रंगपंचमी के दिन कमल के फूल पर बैठे लक्ष्मी नारायण की तस्वीर स्थापित करने के बाद उन्हें गुलाब के पुष्प या माला जरूर अर्पित करें और उनके पास जलभरा लोटा स्थापित करें।
 
3. लक्ष्मी नारायण की पूजा के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें। अर्घ्य के जल में रोली, अक्षत के अलावा शहद जरूर मिला लें।
 
4. इस दिन माता लक्ष्मी को रुई की दो बाती वाले घी का दीपक लगाएं और गुलाब की अगरबत्ती जलाएं। सफेद मिठाई और सेब चढ़ाएं।
 
5. शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं और माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।  
 
6. रंग पंचमी के दिन, भगवान कृष्ण और राधा की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन, उन्हें पीले रंग के फूल और गुलाल अर्पित करें। ऐसा माना जाता है कि इससे विवाह में आ रही सभी बाधाएं दूर होती हैं और मनचाहा जीवनसाथी मिलता है।
  
7. विवाह में देरी को दूर करने के लिए, रंग पंचमी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें।  भगवान विष्णु को पीले वस्त्र और पीले फूल अर्पित करें, और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
  
8. रंग पंचमी के दिन, एक लाल कपड़े में थोड़ी सी हल्दी और गुलाल बांधकर भगवान शिव के मंदिर में अर्पित करें। ऐसा माना जाता है कि इससे विवाह के योग जल्दी बनते हैं।
 
9. रंग पंचमी के दिन, गरीब कन्याओं को वस्त्र और मिठाई दान करना बहुत शुभ माना जाता है। यह उपाय विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने में मदद करता है।
 
10. शिव-पार्वती की पूजा करने से वैवाहिक जीवन मे आ रही सभी परेशानियां दूर हो जाती है। इस दिन, उन्हें हरी चूड़ियाँ और सिंदूर अर्पित करें। ऐसा माना जाता है कि इससे शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।
 
11. रंग पंचमी के दिन नागदेव की पूजा करने से सभी तरह के नागदोष दूर होते हैं क्योंकि पंचमी तिथि नागदेव की तिथि है। 
 
12. इस दिन घर में लक्ष्मी, विष्णु, शिव, दुर्गा, श्रीकृष्ण को कमल का फूल अर्पित करें। अगर कमल का फूल संभव न हो तो अन्य फूल भी ले सकते हैं। इससे घर में सुख और शांति बनी रहेगी।
 
13. अपने इष्ट देवता /कुल देवी/देवता के साथ होली खेलने से भी सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसलिए होली के अवसर पर सबसे पहले उन्हें रंग अर्पित करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

होलाष्टक के 8 दिनों में किस दिन क्या करें और क्या नहीं?

Holika Dahan 2026: कर्ज से हैं परेशान, होली की रात्रि है समाधान, पढ़ें 2 चमत्कारिक उपाय

शनि ग्रह का उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

होलिका दहन और होली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व, जानें 4 काम की बातें

भारत में खाटू श्याम बाबा के 10 बड़े मंदिर, क्या आप जानते हैं 3 मूल मंदिर कहां है?

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (01 मार्च, 2026)

ईरान इजराइल अमेरिका युद्ध: ज्योतिष में किसकी जीत का संकेत? जानिए भविष्यवाणी

01 March Birthday: आपको 1 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 1 मार्च 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Holi ke upay: होलिका दहन की अग्नि में डालें ये 5 चीजें, चमक जाएगी सोई हुई किस्मत

अगला लेख