इस तरह घर पर बनाएं प्राकृतिक रंग और खूब खेलें होली...

Webdunia
* हर्बल रंगों खेलें होली, ऐसे बनाएं आसान तरीके से रंग 


 
 
होली पर्व नजदीक है और होली खेलने में सभी को बहुत मजा आता है। लेकिन बाजार से रंग  खरीदते समय जिन रंगों को हम खरीद रहे हैं, वे हमारे लिए कितने नुकसानदायी होंगे, यह  जानना भी जरूरी है, क्योंकि मिलावट के इस दौर में रंगों में मिलावट और सिंथेटिक रंगों के  त्वचा पर दुष्प्रभाव किसी से भी छु‍पे नहीं हैं।

तो क्यों न हम इनसे बचने के लिए घर पर ही  प्राकृतिक रंगों को बनाएं? अगर आप भी जानना चाहते हैं घर पर ही प्राकृतिक रंग बनाने का  तरीका, तो यह आलेख आपके लिए उपयोगी है, जरूर पढ़ें- 
 
 
आगे पढ़ें प्राकृतिक रंग बनाने के सरल तरीके... 
 
 

 

* जामुनी रंग तैयार करने के लिए चुकंदर को पीसकर, इसे छानकर पानी मिलाएं और इसे भि‍गोर रखे रहने दें।कुछ समय बाद यह गहरा जामुनी रंग देगा, जिसका इस्तेमाल आप होली खेलने के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा पोंई के छोटे-छोटे फलों से भी यह रंग बनाया जा सकता है।
 
 

 


*  पलाश या टेसू के फूलों को भि‍गोर या उबालकर केसरिया रंग तैयार केया जा सकता है। सूखा रंग बनाने के लिए इन्हें अच्छी तरह से सुखा लें और अरारोट या चिकना आटा मिलाकर रंग तैयार करें। केसर की कुछ पत्त‍ियों को पानी के साथ पेस्ट बनाकर रखें और बाद में ज्यादा पानी में घोल दें। इससे भी केसरिया रंग तैयार होगा।
 
* चुकंदर को काटकर या किसकर सुखा लें और बाद में इसे पीसकर अरारोट, मैदा या चावल का आटा मिलाकर लाल रंग तैयार करें। गुलाब की पत्त‍ियों को सुखाकर इसे पीसकर इसमें चंदन पाउडर, चावल का आटा मिलाकर भी लाल रंग तैयार किया जा सकता है। चाहें तो हल्दी और चुकंदर को मिलाकर लाल रंग बनाएं। इसके अलावा अनार के दानों को पानी में उबालकर भी लाल रंग बनाया जा सकता है।
 
 
 

 

*  नीला गुलाब, जकरांदा के फूलों को सुखाकर नीला रंग तैयार किया जा सकता है। वहीं इन्हें उबालकर या पीसकर आप गीले रंग भी आसानी से बना सकते हैं।

*  पीला रंग तैयार करने के लिए हल्दी सबसे बेहतर है और त्वचा के लिए फायदेमंद भी। आप इसके गीले और सूखे दोनों रंग तैयार कर सकते हैं। चाहें तो इसमें बेसन या फिर चंदन पाउडर भी मिला लें। गेंदे के फूलों को उबालकर या पीसकर भी पीला-नारंगी रंग तैयार किया जा सकता है।
 

 


*  काला रंग तैयार करने के लिए काले अंगूर के जूस को पानी में मिलाकर रंग बनाएं। इसके अलाव गहरा या कत्थई रंग तैयार करने के लिए हल्दी पाउडर और बेकिंग सोडा को मिलाकर रंग बनाया जा सकता है।
 
*  हरा रंग बनाने के लिए पालक या मैथी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे पीसकर या उबालकर गीला रंग, और इसके पेस्ट को सुखाकर अरारोट या चावल के आटे के साथ पाउडर वाला सूखा रंग आसानी से बनाया जा सकता है। आप चाहें तो गेहूं के जवारों से भी हरा रंग बना सकते हैं।

 
 
Show comments

किचन की ये 10 गलतियां आपको कर्ज में डुबो देगी

धन प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी के 12 पावरफुल नाम

रात में नहीं आती है नींद तो इसके हैं 3 वास्तु और 3 ज्योतिष कारण और उपाय

मोहिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, जानें शुभ मुहूर्त

32 प्रकार के द्वार, हर दरवाजा देता है अलग प्रभाव, जानें आपके घर का द्वार क्या कहता है

Char Dham Yatra : छोटा चार धाम की यात्रा से होती है 1 धाम की यात्रा पूर्ण, जानें बड़ा 4 धाम क्या है?

देवी मातंगी की स्तुति आरती

Matangi Jayanti 2024 : देवी मातंगी जयंती पर जानिए 10 खास बातें और कथा

कबूतर से हैं परेशान तो बालकनी में लगाएं ये 4 पौधे, कोई नहीं फटकेगा घर के आसपास

Panch Kedar Yatra: ये हैं दुनिया के पाँच सबसे ऊँचे शिव मंदिर

अगला लेख