चैन की आरामदायक नींद चाहते हैं? तो अपने बेडरूम में रखें इनमें से कोई एक पौधा

Webdunia
दिनभर व्यस्त रहने के बाद जब बेडरूम में रात को सोने जाए और फिर भी सुकून से नींद न लग पाएं, तो अगला दिन भी लगभग खाराब ही हो जाता है। अगर आप चैन की आरामदायक नींद लेना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे पौधों के बारे में जिन्हें यदि आप बेडरूम में रखेंगे तो उनकी खुशबू से आपका दिल और दिमाग शांत रहेगा, साथ ही आपको अच्छी नींद आने में मदद मिलेगी। आइए, जानते हैं उन्हीं पौधों के बारे में - 
 
1. चमेली :
 
एक अध्ययन के अनुसार चमेली के फूलों की महक से नींद अच्छी आती है। उनकी महक आपको सुलाने में मदद करती है साथ ही घबराहट और मूड स्विंग को भी ठीक करने में सहायक होती है।
 
2. लैवेंडर :
 
लैवेंडर के फूलों का इस्तेमाल न केवेल साबुन, शैंपू, इत्र आदि बनाने में भी किया जाता हैं। बल्कि एरोमाथेरेपी में भी इसका इस्तेमाल होता है। लैवेंडर के फूलों में यह खूबी होती है कि ये दिमाग को सुकून पहुंचाते है, इसमें एंटीसेप्टिक व दर्दनिवारक गुण भी होते हैं। इसलिए थकावट और बेचैनी को दूर करने के लिए इसके तेल से भी मालीश की जाती है। उनके फूलों की खुशबू दिमाग को शांत रखने में मदद करती है।
 
3. गार्डेनिया :
 
यह एक सफेद रंग का विदेशी फूल है, इसकी खुशबू दिमाग को शांत रखने में मदद करती है जिससे अच्छी नींद आने में मदद मिलती है।
 
4. स्‍नेक प्‍लांट :
 
इस पौधे की खासियत है कि यह नाइट्रोजन आक्साइड और प्रदूषित हवा को अपने अंदर खींच लेता है। जिससे आपको शुद्ध हवा मिलती है। इसके अलावा ये रात में ऑक्सीजन बाहर फैंकता है।
 
5. एलोवेरा :
 
वैसे तो एलोवेरा के कई सेहत और सौन्दर्य गुण आप जानते होंगे, लेकिन उनके अलावा इसे बैडरूम में रखना भी फायदेमंद होता है। क्योंकि ये कमरे की हवा को शुद्ध कर देता है।

ALSO READ: इन टिप्स को अपनाएं और छोटे किचन को दिखाएं बड़ा
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

क्या लैपटॉप गोद में रखने से महिलाओं को होती है फर्टिलिटी की समस्या? जानें कारण

गर्मियों में खुजली और रैशेज से बचाएगा नारियल से बना प्राकृतिक साबुन

टैनिंग हटाने में असरदार हैं चुकंदर से बने ये 5 फेस मास्क

वीगन डाइट लेने से शरीर में हो सकती है पोषक तत्वों की कमी

कैसे जानें कि आप हेल्दी हैं या नहीं? आयुर्वेद बताता है स्वस्थ रहने के ये 5 लक्षण

क्या होता है डेवलपमेंट ट्रॉमा डिसऑर्डर? जानें बच्चों में दिखाई देने वाले इसके लक्षण

हिंदू धर्म के अनुसार चुनिए अपनी नन्ही परी का नाम, जानें इसके अर्थ

नन्ही-सी राजकुमारी के लिए चुनिए यूनीक और मीनिंगफुल नाम

आपकी दिनचर्या में दिखते हैं डायबिटीज के ये 8 लक्षण, जानें बचाव के उपाय

अगला लेख