Hanuman Chalisa

कैसे सजाएं अपने नन्हे-मुन्नों का कमरा, पढ़ें 7 टिप्स

नम्रता जायसवाल
शुक्रवार, 4 मई 2018 (17:39 IST)
सभी अभिभावक अपना घर तो खूबसूरती से सजाना चाहते ही हैं, लेकिन अगर बात बच्चों के कमरे से जुड़ी हो तो वे अपनी सारी रचनात्मकता उसमें लगा देना चाहते हैं। आखिर बच्चे सोने, उठने, पढ़ाई करने से खेलने तक का बहुत सारा काम अपने कमरे में ही करते हैं और उनका  काफी समय उनके कमरे में ही बीतता है। जैसे बच्चों को अपने खिलौनों से लगाव होता है उसी तरह से बच्चों को भी अपने कमरे से प्यार हो जाता है। ऐसे में जरूरी है कि उनका कमरा इस प्रकार से सजाएं जिससे कि उनका घर में मन लगे।
 
आइए जानते हैं कि आपके बच्चे का कमरा कैसा हो?
 
1. बच्चे का कमरा सजाते हुए अपने बच्चे की पसंद का ख्याल रखें। उसकी उम्र, वह लड़का है या लड़की, उसे कौन सा रंग व कार्टून पसंद है, उसकी दिलचस्पी स्पोर्ट्स में है या किताबों में, उसे किन चीजों का शौक है? इन सभी बातों को पहले जान लें।
 
2. बच्चे के कमरे में लाल, नीले, भूरे रंग या उनके पसंदीदा रंग करवाना चाहिए। कमरा अगर उनकी पसंद के रंग का होगा व दीवारों पर उसके पसंदीदा वॉल पेपर होंगे, तो उनको बहुत अच्छा लगेगा।
 
3. दीवारों पर कार्टून, जानवरों व पेड़ों के स्टीकर भी लगाएं। आप चाहें तो खुद भी अपने हाथ से बने क्राफ्ट या बच्चे के बनाए हुए ड्राइंग, पेंटिंग व ग्रीटिंग भी लगा सकते हैं।
 
4. उनके कमरे की दीवारों पर कुछ अच्छी शिक्षाप्रद कहावतें भी लगाएं, जो उनके बार-बार पढ़ने में आए व उनके मन में वह सीख बैठ जाए।
 
5. कमरे के पर्दे व चादरें भी उनकी पसंद अनुसार ही हों। लेकिन सही मात्रा में खिड़की से रोशनी आए, इसका भी ध्यान रखें। अच्‍छी और हल्‍की रोशनी वाली लाइट्स कमरे की खूबसूरती को और बढ़ा देती हैं।
 
6. बच्चे के कमरे में कुछ ड्रॉवर इस तरह से बनवाएं, जहां की उसका हाथ आसानी से पहुंच सके और वह खुद भी अपने खिलौने, कपड़े व किताबें व्यवस्‍थित जमा सके।
 
7. एक छोटी पढ़ाई की टेबल बनवाएं व स्कूल की किताबों के अलावा उसकी पसंद की किताबों को भी उस पर रखें जिससे कि उसका पढ़ने में मन लगा रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख