Hanuman Chalisa

दीपावली स्पेशल टिप्स : घर रंगने से पहले जरूरी 10 बातें

Webdunia
अपने घरौंदे को सबसे खूबसूरत बनाने की चाह हर किसी में होती है। तभी तो, दीपावली से पहले रंग रोगन के लिए सही रंगों का चुनाव करना भी बहुत मुश्किल होता है। अगर आप भी यह तय नहीं कर पा रहे हैं, कि घर में रंग रोगन कैसा हो, तो लीजिए हम आपकी मदद कर देते हैं। नीचे दिए जा रहे टिप्स पढ़ि‍ए और जानिए कैसे करें रंग रोगन - 
 
घर की दीवारों को रंगने का पहला सबसे आसान तरीका तो यह है, कि आप पहले घर के सभी सदस्यों की पसंद जान लें, और उसके अनुसार ही रंग लगवाएं। जिसे जो रंग पसंद हो, उस सदस्य के कमरे का रंग वही करवाएं, ताकि हर कोई त्योहार पर खुश हो जाए।
 
अगर आप इस विकल्प का चुनाव कर रहे हैं, तो बैठक कक्ष में रंग करवाने का निर्णय आपका हो सकता है। आप अपने अनुसार हल्के या गाढ़े रंग को चुन सकते हैं। 
 
घर का सबसे अहम हिस्सा बैठक कक्ष होता है, जहां मेहमानों को बैठाया जाता है, और घर के सभी लोग एक साथ समय भी यहीं गुजारते हैं। इसलिए ध्यान रखें कि इस कक्ष को जितना हो सके खूबसूरत बनाएं।
 
बैठक कक्ष के लिए बाजार में कई तरह के विकल्प मौजूद हैं, जिनका उपयोग आप कर सकते हैं। आप चाहें तो दीवार के रंग से मिलता कोई खूबसूरत वॉलपेपर लगा सकते हैं। फूलों या पत्तियों के आकार के छापे लगवा सकते हैं। इसके अलावा फेब्रिक रंग, मेट, प्लास्ट‍िक या फिर अन्य रंगों को चुन सकते हैं।
 
अधि‍कांशत: बैठक कक्ष बड़े होते हैं। अगर आपके घर भी कुछ ऐसा ही है, तो कोशिश करें कि उसमें हल्के रंग ही लगवाएं। इससे बैठक कक्ष बड़ा व खुला-खुला लगेगा। ज्यादातर लोग इसे लिए आज भी सफेद या क्रीम, हल्का पीला, हरा या नारंगी जैसे रंगों को पसंद करते हैं। गर्म क्षेत्रों में इस तरह के हल्के रंगों का प्रयोग किया जाता है, क्योंकि यह आंखों को ठंडक देते हैं।
 
गाढ़े रंगों को चुनने पर बैठक कक्ष छोटा व स्थान कम नजर आता है। इसके अलावा यह खुला-खुला लगने के बजाए बंद-बंद सा लगता है। ठंडे क्षेत्रों में गाढ़े रंगों का प्रयोग किया जा सकता है, क्योंकि यह माहौल में गर्माहट भी महसूस कराते हैं। इसके लिए ज्यादातर, जामुनी, नारंगी, नीला, सिलेटी आदि रंगों का प्रयोग होता है। आप चाहें तो सुनहरे रंग से इस पर डिजाइन करवा सकते हैं। 
 
कमरे की छत पर ज्यादातर सफेद रंग ही किया जाता है, जो दीवारों के किसी भी रंग से असानी से जम जाता है। लेकिन अगर आप चाहें तो अपनी पसंद का भी कोई रंग लगवा सकते हैं।
 
बच्चों के कमरों में रंग लगवाते समय ध्यान रखें कि उन्हें रंगबिरंगी चीजें अधिक पसंद होती हैं। इस तरह से आप उनके कमरे में पीला, लाल, नीला या हल्का हरा रंग लगवा सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें उनके पसंदीदा कार्टून कि‍रदार को दीवार पर बनवाया जा सकता है। बच्चे इसे खूब पसंद करेंगे।
 
9 बुजुर्गों को भड़कीले रंग पसंद नहीं होते इसलिए घर के बुजुर्गों के कमरे के लिए हल्के रंगों का ही चुनाव करें तो बेहतर होगा। इसके लिए आप हल्का नीला या आसमानी, हल्का गुलाबी, सफेद या अन्य हल्के रंगों का प्रयोग कर सकते हैं।
 
10 शादीशुदा जोड़े के कमरे के लिए गुलाबी, नारंगी नीला या फिर नए रंगों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे आपके बीच प्रेम और उत्साह का संचार होता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख