Hanuman Chalisa

मुंह में छालों की समस्या रहती है? तो इन उपायों से राहत पाएं

Webdunia
हम में अधिकांश लोगों को कभी न कभी मुंह में छाले जरूर हुए है। छाले होने पर खाने-पीने में परेशानी तो होती ही है साथ ही दर्द होता है सो अलग। ऐसे में ये उपाय आपके बहुत काम आएंगे जो मुंह में छालों की समस्या को जल्द ही खत्म करने में आपकी मदद करेंगे -
 
 
1 नीम के पत्ते उबाल लें। इसमें लहसुन के रस की चार-पांच बूंद डालकर इससे गरारे करने चाहिए।
 
2 छाछ से गरारे करने पर भी मुंह के छाले ठीक होते हैं।
 
3 चमेली और अमरूद के 5-5 पत्ते लेकर थोड़ी देर तक मुंह में धीरे-धीरे चबाएं। थोड़ी देर बाद पानी बाहर निकाल दें। ऐसा करने से भी मुंह के छाले ठीक हो जाते हैं।
 
4 मौलसरी के काढ़े में एक चुटकी फुलाई हुई फिटकरी डालकर मिला लें। इस मिश्रण के कुल्ले करने से मुंह के छालों में आराम आता है।
 
5 गूलर की छाल में फिटकरी डालकर कुल्ले करने चाहिए।
 
6 बबूल की छाल के काढ़े से कुल्ला करने से मुंह के छाले ठीक होते हैं।
 
7 मुलहठी के गरारे भी रोग में फायदा पहुंचाते हैं।
 
8 मुंह में लौंग का तेल लगाना चाहिए।
 
9 सुहागे को तवे पर फुला कर व पीसकर थोड़े से शहद में मिला लें। इस मिश्रण को छालों पर दिन में तीन-चार बार लगाएं। मुंह के छाले ठीक हो जाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख