सुंदरता और स्वास्थ्य समस्याओं का हल चाहिए? तो जानिए गुड़हल के 7 इस्तेमाल

Webdunia
चटख लाल रंग लि‍ए हुए खूबसूरत गुड़हल के फूल का प्रयोग देवी पूजन व अन्य धार्मिक कार्यों में प्रमुखता से किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि गुड़हल का उपयोग कई तरह की स्वास्थ एवं सौंदर्य समस्याओं को हल करने के लिए भी किया जाता है। आइए हम बताते हैं, गुड़हल के स्वास्थ्य लाभ, जिन्हें जानकर आप हो जाएंगे हैरान ...
 
1. एनीमिया की समस्या का एक उपचार गुड़हल में भी छुपा हुआ है। इसके लिए गुड़हल की कलियों को सुखाकर इससे बने चूर्ण को दूध के साथ पीने से एनीमिया की समस्या से निजात मिलती है। आप इनकी कलियों को सुखाकर पीसने के बाद किसी एयरटाइट में बंद करके रख सकते हैं। 
 
2. चेहरे पर होने वाली समस्याओं जैसे- मुहांसे, पिंपल्स आदि के लिए गुड़हल काफी फायदेमंद है। गुड़हल की पत्तियों को पानी में उबालकर इसे शहद के साथ मिक्स करके चेहरे पर लगाने से त्वचा संबंधी समस्याओं में फायदा होता हैं।
 
3. गुड़हल के फूलों को पानी में उबालकर पीने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आपको तनावमुक्त रहने में भी मदद करते हैं।
 
4. विटामिन-सी, मिनरल और एंटीऑक्‍सीडेंट्स से भरपूर गुड़हल सांस की तकलीफों को भी दूर करता है। इसे उबालकर हर्बल-टी के रूप में पीने पर सर्दी-जुखाम, गले का दर्द और गले संबंधी अन्य समस्याओं में भी लाभ होता है।
 
5. शरीर के किसी हिस्से में सूजन, जलन या खुजली होने पर गुड़हल की पत्त‍ियों का लेप करने से बहुत जल्दी ओर बेहतर परिणाम प्राप्त होते हैं।
 
6. स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए भी गुड़हल काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए गुड़हल के फूल और पत्ति‍यों को बराबर मात्रा में लेकर अच्छी तरह सुखा लें और इसके पाउडर को सुबह-शाम दूध के साथ पीने से दिमाग की क्षमता बढ़ती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

चेहरे को हफ्ते में कितनी बार स्क्रब करना होता है सेफ? जानें स्क्रब करने का सही तरीका

डेट पर जमाना है अपना इम्प्रेशन तो ये 5 Casual Trouser करें ट्राई

महेंद्र सिंह धोनी का ये 1 घंटे वाला फिटनेस मंत्र दे सकता है आपको Workout Motivation

जज्बे को सलाम! बीमारी के बाद काटने पड़े हाथ-पांव, फिर भी संसद पहुंचे, लड़ना चाहते हैं चुनाव

पुरुष गर्मी में चेहरे को तरोताज़ा रखने के लिए ट्राई करें ये 4 आसान फेस पैक

आखिर क्या है मीठा खाने का सही समय? जानें क्या सावधानियां रखना है ज़रूरी

रोज करें गोमुखासन का अभ्यास, शरीर को मिलेंगे ये 10 गजब के फायदे

जमीन पर बैठने का ये है सही तरीका, न करें ये 3 गलतियां वरना फायदे की जगह होगा नुकसान

अपने हाथ पर बनवाना चाहते हैं Infinity Tattoo तो ट्राई करें ये 4 बेहतरीन डिजाइन

वेक-अप स्ट्रोक क्या है? जानें किन लोगों में रहता है इसका खतरा और बचाव के उपाय

अगला लेख