लूज मोशन से आ रही है कमजोरी, तो इन 5 चीजों का सेवन करें

Webdunia
लूज मोशन व दस्त होने की कई वजह हो सकती है लेकिन इस दौरान परेशानी का सामना जरूर करना पड़ता है, साथ ही दस्त होने से शरीर में कमजोरी आती है, सो अलग। हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं जो लूज मोशन को रोकने में सहायक होंगे -
 
1 ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं - 
 
लूज मोशन होने की स्थिति में ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, क्योंकि इस दौरान शरीर से पानी भी बाहर निकल जाता है। अगर आप फल व सब्जियों का जूस, नींबू पानी, नमक-चीनी का घोल या फिर नारियल पानी पिएं तो और भी बेहतर होगा।   
 
2 अदरक का सेवन करें -
 
लूज मोशन होने की स्थिति में अदरक का सेवन भी कारगर होता है। अदरक में एंटीफंगल और एंटी-बैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं, जो इस दौरान होने वाले पेट दर्द में राहत देते है। आप चाहे तो अदरक का पाउडर को दूध में मिलाकर पी सकते हैं।
 
3 दही का सेवन करें - 
 
लूज मोशन होने की स्थिति में दही का सेवन भी फायदेमंद रहता है। दही में बैक्टीरिया मौजूद होते है जो पेट जल्दी ठीक करने के साथ ही पेट को ठंडा रखने में मदद करते है।
 
4 केला खाएं - 
 
लूज मोशन होने पर केले का सेवन भी राहत देता है। केले में मौजूद पेक्टिन लूज मोशन को रोकने का काम करता है।  
 
5 जीरा खाएं - 
 
लगातार लूज मोशन होने पर एक चम्मच जीरा चबा लें और पानी पी लें। ऐसा करने से लूज मोशन जल्दी रुकने में मदद मिलती हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

इस चाइनीज सब्जी के आगे पालक भी है फैल! जानें सेहत से जुड़े 5 गजब के फायदे

आइसक्रीम खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये 4 चीज़ें, सेहत को हो सकता है नुकसान

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है नारियल की मलाई, ऐसे करें डाइट में शामिल

लू लगने से आ सकता है हार्ट अटैक, जानें दिल की सेहत का कैसे रखें खयाल

जल्दी निकल जाता है बालों का रंग तो आजमाएं ये 6 बेहतरीन टिप्स

AC का मजा बन जाएगी सजा! ये टेंपरेचर दिमाग और आंखों को कर देगा डैमेज, डॉक्टरों की ये सलाह मान लीजिए

गर्मी में फलों की कूल-कूल ठंडाई बनाने के 7 सरल टिप्स

घर में नहीं घुसेगा एक भी मच्छर, पोंछे के पानी में मिला लें 5 में से कोई एक चीज

क्या कभी खाया है केले का रायता? जानें विधि

जीने की नई राह दिखाएंगे रवींद्रनाथ टैगोर के 15 अनमोल कथन

अगला लेख