स्लिपडिस्क की समस्या से पीछा छुड़ाना है तो अपनाएं ये उपाय

Webdunia
स्लिप डिस्क, जिसे स्पाइनल डिस्क हर्निएशन भी कहा जाता है, कमर दर्द की एक बड़ी समस्या है। रीढ़ की हड्डी के चारों ओर की मांसपेशियों के लंबे समय तक कठोर एवं संकुचित होने से उस स्थान में ऐंठन और दर्द होता है और दबाव पड़ने के कारण रीढ़ की हड्डी के बीच की गद्दीदार डिस्क में दरार पड़ जाती है, तब यह समस्या पैदा होती है। खास तौर से लंबे वक्त तक एक ही स्थान पर बैठना अैर शारीरिक श्रम न करना, इसके लिए हानिकारक है। 
 
जानिए इसके 5 घरेलू उपाय -  
 
1 सरसों के तेल में लहसून की कलियां डालकर इसे गर्म करें। जब यह गर्म हो जाए तो उसे कुछ देर ठंडा होने के लिए रख दें और जब यह हल्का गुनगुना रह जाए तब कमर में इस तेल से मालिश करें। 
 
2 एक बाल्टी गरम पानी में एक कप सेंधा नमक डालकर घोल लें। नहाते समय इस पानी का प्रयोग करें। इससे कमर का दर्द कम होगा।
 
3 गरम पानी में तौलिया भिगोकर निचोड़ लें और लेटकर कमर पर इसकी भाप दें। इससे दर्द में आराम होगा।
 
4 कुछ मात्रा में नमक लेकर हल्का गर्म करके इसकी पोटली बना लें। अब इस पोटली से कमर की सिकाई करें। सिकाई से दर्द कम होने लगेगा।
 
5 खाने पीने में अदरक और लहसुन का प्रयोग ज्यादा करें, ये दोनों ही दर्द निवारक की तरह कार्य करते हैं। इसके अलावा दालचीनी और शहद का सेवन भी कमर दर्द कम करता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

world hypertension day: उच्च रक्तचाप क्या होता है, जानें इतिहास और 2024 की थीम

सोने से पहले गुनगुना पानी पीने से क्या होता है? आयुर्वेद से जानें 10 फायदे

कैसे जानें कि आप हेल्दी हैं या नहीं? आयुर्वेद बताता है स्वस्थ रहने के ये 5 लक्षण

क्या आपको भी हो गई है आयोडीन की कमी? अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपचार

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

अगला लेख