Hanuman Chalisa

Constipation Home Remedies: कब्ज को हमेशा के लिए दूर कर देते हैं ये 2 शक्तिशाली फल

Webdunia
गुरुवार, 5 अक्टूबर 2023 (15:23 IST)
Treatment of constipation: कब्ज आजकल सभी को होने लगी है। इसका कारण है बाहर का अनहेल्दी भोजन करना, अनियमित लाइफ स्टाइल और कसरत नहीं करना। यदि आपको भी कब्ज है तो हमारे बताए 2 फलों को दिन में कभी भी खाएं। कब्ज कैसी भी होगी तो जड़ से खत्म हो जाएगी और पाचन क्रिया एकदम ठीक हो जाएगी।
 
अमरूद : अमरूद को जामफल भी कहते हैं यह कब्ज का दुश्मन है। इसे खाने से आपको कोई प्रॉबलम नहीं होती है तो दिन में एक पका हुआ अमरूद रोज खाएं। यह धीरे धीरे पेट की जमा गंदगी को दूर करके गैस, कब्ज और एसिडिटी की समस्या को हमेशा के लिए दूर कर देगा। अमरूद में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। अन्य सिट्र‍िक फल जैसे संतरे की अपेक्षा अमरूद में चार गुना अधि‍क विटामिन सी होता है, जो आपकी सेहत के साथ-साथ सुंदरता के लिए भी बेहद फायदेमंद है।
 
रोजाना अमरूद खाना आपके रक्तचाप के संतुलन को बनाए रखता है, साथ ही आपकी त्वचा को झुर्रियों और अन्य समस्याओं से बचाकर आपको जवां बनाए रखने में मदद करता है। अगर आप रोजाना अमरूद का सेवन कर रहे हैं, तो आपके रक्त में शर्करा का स्तर नियंत्रित रहेगा। इसके अलावा फाइबर से भरपूर अमरूद आपके शरीर में शर्करा के पाचन में सहायक होगा साथ ही इंसुलिन की मात्रा भी बढ़ाएगा। मोटापा और कोलेस्ट्रॉल कम करने में अमरूद खाना एक बेहतरीन उपाय है। जो आपको भरपूर ऊर्जा देने के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है और आपके वजन को कम करने में मदद करता है। अगर आपको थायरॉइड संबंधी समस्या है, तो आपके लिए सबसे बेहतरीन उपाय है अमरूद का सेवन। यह हार्मोन्स में संतुलन बनाए रखने में काफी मददगार होता है और थायरॉइड ग्रंथि की समस्याओं में फायदेमंद है।
पपीता : पपीता एकमात्र ऐसा फल है जिसमें सभी तरह के विटामिन पाए जाते हैं। आधा पपीता रोज खाएं और फिर देखें कमाल। आपकी कब्ज ही नहीं गायब होगी बल्की सभी तरह के रोगों का भी यह नाश कर देगा।
 
पपीता पेप्सिन (Pepsin) प्राप्त करने का एकमात्र साधन है। इसमें पेप्सिन नामक तत्व पाया जाता है, जो बहुत ही पाचक होता है। यह खासकर उन स्थितियों में भोजन को पचाने में मदद करता है, जब आपका पाचन तंत्र भोजन को पचाने के लिए पर्याप्त मात्रा में एंजाइम का निर्माण नहीं करता है। अत: यह हमारे शरीर के लिए अतिलाभदायी होता है। यदि आप भी नियमित रूप से एक माह तक पपीते का सेवन करते हैं तो इसके आपको हैरान करने वाले फायदे मिलते हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख