शहद और आंवले का मिश्रण बनाएं और 5 गजब के फायदे पाएं

Webdunia
शहद और आंवला दोनों ही सेहत और सौन्दर्य गुणों से भरपूर होते हैं। इन दोनों का ही सेवन आपके लिए बेहद लाभकारी होता है। शहद और आंवले का मिश्रण तैयार करके इन्हें साथ में लेने से इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं। आइए, जानते हैं शहद और आंवले का मिश्रण कैसे तैयार कर सकते हैं?
 
किसी जार को आप आधा शहद से भर लीजिए और फिर इसमें कुछ आंवले डालकर ढक्‍कन बंद कर दें। इस जार को कुछ दिन ऐसे ही छोड़ दें। कुछ दिनों बाद आप पाएंगे कि बिलकुल घर में बने मुरब्‍बे जैसा मिश्रण तैयार हो चुका है।
 
अब हम आपको बताते हैं कि शहद और आंवले के मिश्रण को किस प्रकार इस्तेमाल करने से आपको लाभ मिल सकते हैं-
 
1. इस मिश्रण को बालों में लगाने से बाल सुंदर, मुलायम और मजबूत होने लगते है। आप इस मिश्रण को कंडीशनर के तौर पर भी बालों में लगा सकते हैं।
 
2. शहद और आंवले के मिश्रण का नियमित रूप से सेवन करने पर आपको सौंदर्य फायदे मिलते हैं जैसे चेहरे से झुर्रियों और फाइन लाइन मिटने लगती है और बढ़ती उम्र का प्रभाव चेहरे पर नहीं मालूम पड़ता।
 
3. शहद और आंवले के मिश्रण का नियमित रूप से सेवन करने पर लिवर स्‍वस्‍थ रहता है।
 
4. इस मिश्रण के सेवन से एसिडिटी से राहत मिलती है। भूख बढ़ती है और पाचन में भी मदद मिलती है।
 
5. इसकी मिश्रण की एक बड़ी चम्‍मच खाने से सर्दी, खांसी और गले में खराश से जल्‍द राहत मिलती है और संक्रमण दूर होते है।
 
ALSO READ: एलोवेरा के सेवन से पाएं 4 गजब के सेहत लाभ

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

मेडिटेशन करते समय भटकता है ध्यान? इन 9 टिप्स की मदद से करें फोकस

इन 5 Exercise Myths को जॉन अब्राहम भी मानते हैं गलत

क्या आपका बच्चा भी हकलाता है? तो ट्राई करें ये 7 टिप्स

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

Metamorphosis: फ्रांत्स काफ़्का पूरा नाम है, लेकिन मुझे काफ़्का ही पूरा लगता है.

अगला लेख