Dharma Sangrah

Mulank 4: मूलांक 4 के लिए कैसा रहेगा साल 2026 का भविष्य?

मूलांक 4 (जन्मतिथि: 4, 13, 22, 31)

डॉ. अभय गुप्ता
शुक्रवार, 21 नवंबर 2025 (16:56 IST)
Mulank 4: मूलांक 4 वाले जातक के लिए यह वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में अच्छा जाएगा। वर्ष 2026 आपके लिए प्रगति, उन्नति और सफलता का वर्ष साबित होगा, समय का सदुपयोग करें। अति आत्मविश्वास से बचें, निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें अन्यथा नुकसान होने की संभावना है। यात्रा लाभकारी रहेगी, किसी भी कार्य को करने में जल्दबाजी न करें। अपने गुस्से को नियंत्रण में रखने का प्रयास करें नहीं तो बने बनाए कार्य बिगड़ सकते हैं। अनजान व्यक्ति से मुलाकात होगी। इस वर्ष आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखेंगे तो समय और अच्छा रहेगा। इस वर्ष आपके गुप्त शत्रु बन सकते है उन्हें पहचानने का प्रयास करें और उनसे सावधान रहने की जरूरत है।
 
करियर: नौकरी या व्यापार में बदलाव के योग हैं। नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा, गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष उनके अपने उच्च अधिकारियों से मधुर सम्बन्ध रहेंगे। जुलाई के बाद इनका समय और अच्छा रहने की सम्भावना है। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। व्यापार व्यवसाय के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा जो उद्यमी नए बाज़ारों की तलाश कर रहे हैं उन्हें सफलता मिलेगी। यदि आप स्टार्टअप या नवीन व्यवसाय शुरू करने का सोच रहे हैं तो प्रयास कर सकते हैं। साझेदारी के लिए यह समय अनुकूल है, किन्तु साझेदार का चयन सोच समझ करना उचित होगा।
 
इवेंट मैनेजमेंट, सर्विस सेक्टर, वित्तीय प्रबंधन, संचार और मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए विशेष सफलता प्राप्त होगी। वर्ष 2026 आपके लिए सफलता वाला वर्ष होगा किन्तु सफलता को अपने ऊपर हावी न होने देवे एवं अपने व्यवहार में शालीनता बनाए रखें। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। शेयर/म्यूच्यूअल फण्ड में लाभ अर्जित कर सकते हैं, लालच से बच कर रहें।
 
रिश्ते: प्रेम संबंधों में उत्साह रहेगा, साथी की भावना का सम्मान करें। यह वर्ष अचानक यात्रा का योग भी बना रहा है। प्रेम संबंध बन सकते हैं, यदि आप लव मैरिज करना चाहते हैं, तो प्रभावी संवाद से सफलता मिलेगी। अविवाहित लोगों को अच्छे विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। आपसी रिश्तो में संतुलन बनाए रखें।
 
स्वास्थ्य: इस वर्ष आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। खाने-पीने या यात्रा में अत्यधिक लिप्तता आपके शारीरिक संतुलन को बिगाड़ सकती है। इस वर्ष आपको सर्दी, जुकाम, पेट संबंधी, समस्या हो सकती है। अतः अपने खाने पीने का विशेष ध्यान रखें।
 
उपाय: बुधवार को गणेश मंदिर जाए और गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। गाय को हरी सब्जियां, पक्षियों को भीगी दाल खिलाएं।
 
लकी कलर: हरा, हल्का नीला का उपयोग आपके लिए लाभकारी रहेगा।
लकी वार: कोई भी शुभ कार्य बुधवार को करने का प्रयास करें।
लकी अंक: 1, 5, 6
ALSO READ: Mulank 1: मूलांक 1 के लिए कैसा रहेगा साल 2026 का भविष्य?
ALSO READ: Mulank 2: मूलांक 2 के लिए कैसा रहेगा साल 2026 का भविष्य?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Mulank 1: मूलांक 1 के लिए कैसा रहेगा साल 2026 का भविष्य?

Budh in tula rashi: बुध का तुला राशि में वक्री गोचर: 3 राशियों को मिलेगी विशेष सौगात

Lal Kitab Vrishabha Rashifal 2026: वृषभ राशि (Taurus)- शनि और गुरु मिलकर देंगे रोग-शत्रुओं से मुक्ति, पर उपाय जानना है जरूरी

गीता जयंती पर गीता ज्ञान प्रतियोगिता के बारे में जानें और जीते लाखों के इनाम

सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 1 माह तक सतर्क

सभी देखें

नवीनतम

2026 वार्षिक राशिफल: शनि और गुरु के गोचर से इन 4 राशियों का सितारा रहेगा बुलंदी पर, होगी अपार धन वर्षा!

Mokshada Ekadashi 2025 : मार्गशीर्ष माह की मोक्षदा एकादशी कब है, कब होगा पारण

Vrishchik rashi 2026: वर्ष 2026 में 4 बड़े ग्रहों का गोचर, बदल देगा आपका भविष्य

Vastu for Toilet: वास्तु के अनुसार यदि नहीं है शौचालय तो राहु होगा सक्रिय

Shani Margi 2025: 28 नवंबर 2025 को शनि चलेंगे मार्गी चाल, 3 राशियों को कर देंगे मालामाल

अगला लेख