Biodata Maker

Mulank 5: मूलांक 5 के लिए कैसा रहेगा साल 2026 का भविष्य?

मूलांक 5 (जन्मतिथि: 5, 14, 23)

डॉ. अभय गुप्ता
शनिवार, 22 नवंबर 2025 (16:07 IST)
Mulank 5: मूलांक 5 वालों के लिए यह वर्ष प्रेम, सद्भाव और जिम्मेदारियों को निभाने वाला वर्ष होगा। इस वर्ष यात्रा पर खर्च संभव है। अनावश्यक यात्रा से बचना चाहिए। आपको अपने जीवन में संतुलन बनाने की जरूरत महसूस होगी। इस वर्ष आपकी पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। घर का नवीनीकरण या परिवार में किसी शुभ कार्य के योग हैं। 
 
जरूरतमंदों की मदद करें। इस वर्ष आप अपने विलासिता की वस्तु पर अधिक खर्च कर सकते। खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है दिखावे के कारण कर्जा हो सकता है। जोखिम का आकलन करने के बाद ही कार्य करें। अनावश्यक वाद विवाद से बचें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, दुर्घटना की सम्भावना है। इस वर्ष आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
 
करियर: नौकरी और व्यवसाय के लिए यह समय उत्तम है। नौकरी में पदोन्नति के साथ यात्रा का योग भी है प्रयास करें सफलता मिल सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। व्यापार में विस्तार होगा। सौंदर्य, कला, महिलाओं के उपयोग में आने वाली सामग्री, फैशन डिजाइन, विलासिता की सामग्री, इंटीरियर से जुड़े व्यवसायों के लिए यह साल लाभप्रद रहेगा। विधार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है।
 
रिश्ते: जीवनसाथी से संबंध मजबूत होंगे। यह वर्ष लव मैरिज करने वालो के लिए अच्छा वर्ष है। प्रेम विवाह के लिए वर्ष के अंतिम कुछ माह लाभप्रद होंगे। अविवाहितों को अपने मनचाहे साथी मिल सकते हैं, जबकि विवाहित जोड़ों को प्रेम और रोमांस अच्छा रहेगा। हालांकि थोडा मनमुटाव हो सकता है सावधानी रखें। प्रेम का इजहार करने के लिए सही समय का इंतजार करें।
 
स्वास्थ्य: इस वर्ष आपको चिंता, बैचेनी, घबराहट जैसे लक्षण देखने को मिल सकते हैं। साथ ही आपको नाक, कान गला, संक्रमण, महिलाओं को महिला संबंधित रोग हो सकते हैं।
 
उपाय: शुक्रवार को लक्ष्मी जी के मंदिर में जा कर लक्ष्मी जी को सुगंधित सामग्री अर्पित करें। किसी महिला को सौंदर्य प्रसाधन उपहार में देवे (पत्नी को जानकारी देने के पश्चात)।
 
लकी कलर: पीला, सुनहरा, हरा, गुलाबी, सफेद का उपयोग आपके लिए लाभकारी रहेगा।
 
लकी अंक: 1, 5, 6.

ALSO READ: Mulank 1: मूलांक 1 के लिए कैसा रहेगा साल 2026 का भविष्य?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Margashirsha Month: मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष प्रारंभ: इन 7 खास कार्यों से चमकेगी आपकी किस्मत

Pradosh Vrat December 2025: दिसंबर माह में पड़ेंगे दो प्रदोष व्रत, जानें महत्वपूर्ण तिथियां और महत्व

Mokshada Ekadashi: मोक्षदा एकादशी: मोह का नाश, मुक्ति का मार्ग और गीता का ज्ञान

Budh in tula rashi: बुध का तुला राशि में वक्री गोचर: 3 राशियों को मिलेगी विशेष सौगात

गीता जयंती पर गीता ज्ञान प्रतियोगिता के बारे में जानें और जीते लाखों के इनाम

सभी देखें

नवीनतम

Mulank 5: मूलांक 5 के लिए कैसा रहेगा साल 2026 का भविष्य?

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक राशिफल (24 से 30 नवंबर 2025), जानें इस हफ्ते किसे मिलेगी चुनौतियों पर विजय

Kark Rashi 2026: कर्क राशि 2026 राशिफल: शनि है भाग्य विधाता और गुरु है धन दाता

Lal Kitab Kanya Rashifal 2026: कन्या राशि (Virgo)- राहु करेगा संकट दूर, गुरु करेगा मनोकामना पूर्ण

Baba Vanga Prediction 2026: बाबा वेंगा की वर्ष 2026 के लिए 5 प्रमुख भविष्यवाणियां

अगला लेख