Hanuman Chalisa

विश्व अंग दान दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? जानें 2025 की थीम

WD Feature Desk
बुधवार, 13 अगस्त 2025 (13:45 IST)
Organ Donation Day 2025: दुनियाभर में हर साल 13 अगस्त को 'विश्व अंग दान दिवस' मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को अंगदान के महत्व के बारे में जागरूक करना और इस महान कार्य को करने के लिए प्रेरित करना है। भारतीय परंपरा में अंग दान को महादान की श्रेणी में रखा गया है।ALSO READ: दिनभर की थकान और कमजोरी से हैं परेशान? ये 10 देसी सप्लीमेंट्स देंगे जबरदस्त ताकत
 
हर साल 13 अगस्त को मनाए जाने वाले विश्व अंग दान दिवस का महत्व क्या है? जानें अंगदान क्यों एक महादान है और यह कैसे किसी को दूसरा जीवन दे सकता है। इस लेख में माध्यम से इसके बारे में जानकारी दी गई है।
 
क्यों मनाया जाता है विश्व अंग दान दिवस: Why is World Organ Donation Day celebrated
 
यह दिवस इसलिए मनाया जाता है ताकि लोगों के मन से अंगदान से जुड़ी भ्रांतियों और गलतफहमियों को दूर किया जा सके। इसके साथ ही, उन दानदाताओं को सम्मानित करना है जिन्होंने अपने जीवनकाल में या मृत्यु के बाद अपने अंगों को दान करके दूसरों को नया जीवन दिया है।
 
• मानवता को बढ़ावा: अंगदान समाज में मानवता, सहानुभूति और सेवा भाव को बढ़ावा देता है, जिससे एक बेहतर और संवेदनशील समाज का निर्माण होता है।
 
• जीवन बचाने के लिए: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, हर साल लाखों लोग अंग विफलता (organ failure) के कारण समय से पहले मर जाते हैं, जबकि अंगदान से उनकी जान बच सकती है।
 
• एक व्यक्ति कई जीवन बचा सकता है: एक व्यक्ति का अंगदान जैसे- दिल, फेफड़े, किडनी, लीवर, आंखें आदि आठ लोगों की जान बचा सकता है और कई और लोगों की जिंदगी को बेहतर बना सकता है।
 
विश्व अंग दान दिवस 2025 की थीम: World Organ Donation Day 2025 theme
 
इस वर्ष, विश्व अंग दान दिवस 2025 की थीम है: 'आंसरिंग द कॉल' (Answering the Call) तय की गई है। यह एक 'कॉल टू एक्शन' है ताकि रोगियों और उनके परिजनों को सहयोग मिल सके। साथ ही यह थीम लोगों से अंगदान के लिए आगे आने और जरूरतमंदों की मदद करने का आह्वान करती है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: लेफ्ट हैंडर्स डे कब और क्यों मनाया जाता है, जानें कारण, इतिहास और महत्व
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख