Hanuman Chalisa

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

वेबदुनिया फीचर टीम
शुक्रवार, 15 मई 2026 (11:25 IST)
World Telecommunication and Information Society Day: विश्व दूरसंचार दिवस हर साल 17 मई को मनाया जाता है। यह दिन हमें दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी के महत्व की याद दिलाता है और दुनिया भर में सशक्त डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। दूरसंचार ने हमारे जीवन को पूरी तरह बदल दिया है। चाहे वह इंटरनेट, मोबाइल नेटवर्क, सैटेलाइट संचार या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हों, ये सभी तकनीकें आज के युग में हमारी जिंदगी का अनिवार्य हिस्सा बन गई हैं। डिजिटल युग में संचार केवल संदेश भेजने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शिक्षा, व्यवसाय, स्वास्थ्य, सरकारी सेवाओं और वैश्विक सहयोग का आधार भी बन गया है।

 

विश्व दूरसंचार दिवस मनाने का मुख्य कारण

ITU की स्थापना: 17 मई, 1865 को पेरिस में पहले 'अंतरराष्ट्रीय टेलीग्राफ कन्वेंशन' पर हस्ताक्षर किए गए थे, जिसके परिणामस्वरूप अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) की स्थापना हुई। यह संगठन दुनिया भर में संचार नेटवर्क और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत है। इसी ऐतिहासिक दिन की याद में 1969 से यह दिवस मनाया जा रहा है।
 
जागरूकता फैलाना: इसका मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्तर पर लोगों को यह बताना है कि सूचना और संचार तकनीक (ICT) और इंटरनेट हमारे समाज और अर्थव्यवस्था को कैसे बदल सकते हैं।
 
डिजिटल अंतर को कम करना: दुनिया के कई हिस्सों में अभी भी इंटरनेट और तकनीक की पहुंच नहीं है। यह दिन सरकारों और संगठनों को इस 'डिजिटल डिवाइड' को कम करने के लिए प्रेरित करता है।
 

इस दिवस का महत्व

यह दिन हमें याद दिलाता है कि कैसे कनेक्टिविटी ने टेलीफोन, मोबाइल और इंटरनेट ने दुनिया को एक 'ग्लोबल विलेज' बना दिया है। जिसके उद्देश्य स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि जैसे क्षेत्रों में तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देना। विकासशील और कम विकसित देशों को तकनीक के जरिए सशक्त बनाना, आर्थिक उन्नति करना, ताकि वे वैश्विक अर्थव्यवस्था के साथ कदम मिला सकें।
 

ऐतिहासिक तथ्य

प्रथम आयोजन: पहली बार इसे 1969 में मनाया गया था।
 
नाम परिवर्तन: साल 2006 तक इसे केवल 'विश्व दूरसंचार दिवस' कहा जाता था। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने इसमें 'सूचना समाज दिवस' को भी जोड़ दिया, जिससे अब इसे विश्व दूरसंचार और सूचना समाज दिवस के रूप में जाना जाता है।
 

विश्व दूरसंचार दिवस 2026 की थीम

वर्ष 2026 में विश्व दूरसंचार दिवस 2026 की थीम- 'डिजिटल जीवन रेखाएं: एक संयोजित दुनिया में लचीलेपन को मजबूत करना' (Digital lifelines: Strengthening resilience in a connected world) तय की गई है। जिसका उद्देश्य डिजिटल बुनियादी ढांचे को सुरक्षित और मजबूत बनाने पर ध्यान केंद्रित करना है।

अत: 17 मई को पूरी दुनिया इस दिवस को मनाएगी। हर साल इसकी एक विशेष थीम रखी जाती है, जो वर्तमान वैश्विक चुनौतियों- जैसे एआई, साइबर सुरक्षा या ग्रामीण कनेक्टिविटी पर आधारित होती है। विश्व दूरसंचार दिवस का आयोजन अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU – International Telecommunication Union) द्वारा किया जाता है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

अगला लेख