Hanuman Chalisa

स्वतंत्रता दिवस पर भाषण 2023 की शुरुआत के लिए 8 शायरियां

Webdunia
independence day shayari 2023
भारत में हर वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इस साल independence day 2023 की तारीख करीब आने में सिर्फ कुछ ही दिन बचे है। इस दिन कई स्कूल व कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। भाषण के ज़रिए आप अपनी प्रतिभा को बेहतर तरीके से प्रस्तुत कर सकते हैं। एक अच्छा भाषण आपकी पर्सनालिटी पर काफी प्रभाव डालता है। किसी भी भाषण को शुरू करने के लिए एक अच्छी शुरुआत होना बहुत ज़रूरी है। हिंदी हो या इंग्लिश अगर भाषण की शुरुआत अच्छी शायरी या कविता से की जाए तो आपका भाषण काफी प्रभावशाली लगता है। ऐसे में आपको अच्छी शायरी की मदद से अपने भाषण की शुरुआत करनी चाहिए। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे बेहतरीन देशभक्ति शायरी जो आपके स्वतंत्रता दिवस के भाषण में चार चांद लगा देंगी। चलिए जानते हैं इन शायरियों को.....
 
1. कुछ नशा तिरंगे की आन का है,
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है,
हम लहरायेंगे हर जगह ये तिरंगा,
नशा ये हिन्दुस्तान का सम्मान का है।
 
2. नजारे नजर से ये कहने लगे,
नयन से बड़ी कोई चीज नहीं,
तभी मेरे दिल ने ये आवाज दी,
वतन से बड़ी कोई चीज नहीं।
 
3. ना जियो धर्म के नाम पर,
ना मरो धर्म के नाम पर,
इंसानियत ही है धर्म वतन का,
बस जियो वतन के नाम पर।
 
4. सीने में जुनून और आंखों में देशभक्ति की चमक रखता हूं,
दुश्मन की सांसे थम जाए आवाज में इतनी धमक रखता हूं।

5. चलो फिर से वो नजारा याद कर लें,
शहीदों के दिल में थी जो ज्वाला वो याद कर लें,
जिसमें बहकर आजादी पहुंची थी किनारे पर,
बलिदानियों के खून की वो धारा याद कर लें।
 
6. तिरंगा देश की शान है, हर भारतीय का स्वाभिमान है।
यही है गंगा, यही है हिमालय, यही हिन्द का ज्ञान है।
तीन रंगों में रंगा हुआ ये अपना हिंदुस्तान है। 
 
7. न पूछो ज़माने को कि क्या मेरी कहानी है, 
हमारी पहचान तो बस इतनी है कि हम हिन्दुस्तानी हैं। 
 
8. काश मेरी जिंदगी मे सरहद की कोइ शाम आए
मेरी जिंदगी मेरे वतन के काम आए
ना खौफ है मौत का ना आरजु है जन्नत की
लेकीन जब कभी जीक्र हो शहीदो का
काश मेरा भी नाम आए। काश मेरा भी नाम आए।

ALSO READ: भारत छोड़ो आंदोलन ने रखी थी स्वतंत्रता की नींव, जानें 10 जरूरी बातें

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

600 विद्यालयों में ड्रीम लैब्स स्थापना हेतु यूपी सरकार व नेल्को लिमिटेड के बीच ऐतिहासिक समझौता

उत्‍तर प्रदेश मदरसा बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 88.26 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण

कानपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, ITBP के हथियारबंद कमांडोज ने कमिश्नरेट घेरा, मां का कटा हाथ लेकर न्याय मांगने पहुंचा था जवान

अगला लेख