Hanuman Chalisa

छत्रपति शिवाजी महाराज के पराक्रम और गौरवशाली इतिहास का दर्शन कराते हैं महाराष्ट्र के ये किले, परिवार के साथ जाएं घूमने

WD Feature Desk
गुरुवार, 13 फ़रवरी 2025 (18:07 IST)
Forts in Maharashtra: छत्रपति शिवाजी महाराज महाराष्ट्र के शानदार इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनका जीवन शौर्य और वीरता की मिसाल हैं। महाराष्ट्र में ऐसे कई किलें हैं जो छत्रपति शिवाजी महाराज के समय और जीवन से जुड़े हैं। अगर आप इतिहास में रूचि रखते हैं और छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़े स्थलों को देखना चाहते हैं तो इन किलों का भ्रमण एक शानदार अनुभव हो सकता है। आइए जानते हैं उन किलों के बारे में जिनका सीधा संबंध छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से है।  
शिवनेरी किला

शिवनेरी किला महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित है। माना जाता है कि यहीं पर छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म हुआ था। यह किला मराठा साम्राज्य का गढ़ रहा है। यहां आप शिवाजी महाराज के बचपन और युवावस्था के बारे में जन सकते है। किले के अंदर माता जीजाबाई का मंदिर भी है। यहां किले की दीवारों पर चढ़ने और प्राचीन इमारतों को देखने में अलग ही रोमांच का अनुभव होगा।

रायगढ़ किला

रायगढ़ किला महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित है। यह मराठा साम्राज्य की राजधानी हुआ करता था। इस किले में छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ था।किले में छत्रपति शिवाजी महाराज का सिंहासन, समाधि और अन्य ऐतिहासिक स्थल हैं। यहां आपको इतिहास के बारे में जानने का मौका मिलेगा।
 ALSO READ: क्यों चित्रकूट को माना जाता है तीर्थों का तीर्थ, जानिए क्यों कहलाता है श्री राम की तपोभूमि
विजयदुर्ग किला

विजयदुर्ग किला महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में स्थित है। यह किला समुद्र के किनारे बना हुआ है और समुद्र से घिरा हुआ है। इस किले ने मराठा साम्राज्य को कई युद्धों में विजय दिलाई थी। किले के अंदर कई गुप्त सुरंगें और गुफाएं हैं। यहां समुद्र के किनारे घूमने और किले की खूबसूरती का आनंद लेने का मौका मिलेगा।

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जरीन खान का डॉक्टर बनने का था सपना, लेकिन किस्मत ने पहुंचा दिया बॉलीवुड

राम चरण स्टारर फिल्म 'पेड्डी' का ट्रेलर सपनों के शहर मुंबई में इस दिन होगा लॉन्च

संजय दत्त की 'आखिरी सवाल' को CBFC की हरी झंडी, फिल्म को मिला यह सर्टिफिकेट

बॉलीवुड के इन एक्टर्स ने बॉक्सर बनकर अपने करियर को दिया नया पंच

TVF का जलवा बरकरार, सपने वर्सेज एवरीवन सीजन 2 बना IMDb पर नंबर 1

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख