बारिश में महाराष्ट्र के ये झरने और आसपास की हरियाली देखकर दिल कह उठेगा वाह, ज़रूर एक्सप्लोर करें

मानसून में महाराष्ट्र के ये वॉटरफॉल बन जाते हैं बहुत खूबसूरत और दिलकश

WD Feature Desk
मानसून में घूमने का एक अलग ही मजा होता है। महाराष्ट्र जिस तरह कई प्राचीन फोर्ट्स, महलों, गुफाओं और मंदिरों के लिए जाना जाता है, ठीक उसी तरह यह राज्य प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के लिए भी पूरी दुनिया में फेमस स्थान माना जाता है।

महाराष्ट्र हिंदुस्तान का एक प्रमुख राज्य होने साथ एक लोकप्रिय पर्यटन केंद्र भी है। इसे 'गेटवे ऑफ द हार्ट ऑफ इंडिया' के नाम से भी जाना जाता है। महाराष्ट्र में स्थित कुछ जगहों की खूबसूरती मानसून में इस कदर लुभाती है कि देश के हर कोने से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। इस लेख में हम आपको महाराष्ट्र के कुछ ऐसे वॉटरफॉल के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां मानसून में घूमना किसी जन्नत से कम नहीं लगता है। यहां आप परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ पहुंच सकते हैं।ALSO READ: ये हैं हिमाचल प्रदेश के अनछुए पर्यटन स्थल जहां कम खर्च में उठा सकते हैं प्रकृति का लुत्फ़


 
चाइनामैन फॉल्स
महाराष्ट्र में स्थित चाइनामैन फॉल्स सतारा जिले के महाबलेश्वर हिल स्टेशन में स्थित सबसे खूबसूरत और सुरम्य झरनों में से एक है। मानसून के समय इसकी खूबसूरती चरम पर होती है और यहां राज्य के हर कोने से पर्यटक पहुंचते हैं। इस वॉटरफॉल में जब 5 सौ फीट की ऊंचाई से जमीन पर पानी गिरता है, तो आसपास का नजारा सिर्फ और सिर्फ निहाराने का ही मन करता है। मानसून में वॉटरफॉल के आसपास की हरियाली भी सैलानियों को खूब आकर्षित करती है।

माथेरान वॉटरफॉल
महाराष्ट्र में माथेरान एक शानदार पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। मानसून में इस हिल स्टेशन एक्सप्लोर करना कई लोगों का सपना होता है। इसे महाराष्ट्र का रोमांटिक हिल स्टेशन भी माना जाता है।
माथेरान में आप पांडवकड़ा झरना, मदाप झरना, दोधानी झरना और आनंदवाड़ी झरना को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

ठोसघर वॉटरफॉल
ठोसघर जिसे कई लोग थोसेघर झरना के नाम से भी जानते हैं। महाराष्ट्र के सबसे ऊंचे वॉटरफॉल में से एक माना जाता है। यह कोंकण क्षेत्र के किनारे पर सतारा शहर से 20 किमी दूर स्थित है।

ठोसघर वॉटरफॉल में करीब एक हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई से जमीन पर पानी गिरता है। ठोसघर वॉटरफॉल को रोमांटिक प्लेस भी माना जाता है, इसलिए यहां कई कपल्स घूमने के लिए पहुंचते हैं। इस वॉटरफॉल के आसपास का इलाका ट्रेकिंग के लिए भी खूब लोकप्रिय माना जाता है।

 
नानेघाट वॉटरफॉल
मानसून में इस वॉटरफॉल की खूबसूरती चरम पर होती है। मानसून में इस वॉटरफॉल के आसपास की हरियाली भी सैलानियों को खूब आकर्षित करती है। नानेघाट वॉटरफॉल के बारे में कहा जाता है कि जिस किसी एक मानसून में एक वॉटरफॉल को देखा लिया वो दुनिया के किसी भी वॉटरफॉल को भूल जाएगा। यह एक ऐसा वॉटरफॉल है, जिसका पानी नीचे तो गिरता है, लेकिन चंद सेकेंड में ऊपर उड़ने लगता है। जी हां, भारत में इसे उल्टा बहता वॉटरफॉल माना जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

KBC 16 : नरेशी मीना नहीं बन पाईं इस सीजन की पहली करोड़पति, क्या आपको पता है 1 करोड़ रुपए के सवाल का जवाब

अभिषेक बच्चन की वजह से ऐश्वर्या राय ने ठुकरा दिया था हैप्पी न्यू ईयर का ऑफर! एक्ट्रेस ने बताई थी वजह

केके को नहीं पसंद था शादियों में गाना, ठुकराए थे करोड़ों के ऑफर्स

खूबसूरती के चलते गौहर खान के हाथ से निकल गई थी यह सुपरहिट फिल्म

जब फैन से पीछा छुड़ाने के लिए वाणी कपूर को जाना पड़ा पुलिस स्टेशन

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख