Dharma Sangrah

Annakut Bhog : अन्नकूट में बनाई जाती हैं यह खास सब्जी, पढ़ें आसान तरीका और 4 खास बातें

Webdunia
Annakoot bhog recipe
 
How To Make Annakut Sabji Recipe दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का पर्व या अन्नकूट मनाया जाता है। इस‍ दिन भगवान श्रीकृष्‍ण को 56 या 108 तरह के अलग-अलग पकवान बनाकर उनका भोग लगाया जाता है। इसमें अन्नकूट की सब्जी (Annakut Sabji Recipe) का खास महत्व है। कई तरह की सब्जियों का इस्तेमाल करके इसे बनाया जाता है। यहां जानिए अन्नकूट बनाने का सबसे सरल तरीका- 
 
अन्नकूट सामग्री: 
घर में उपलब्ध मसाले- जैसे जीरा, थोड़ी-सी कटी हरी मिर्च, अदरक कद्दूकस किया हुआ, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, पिसा धनिया, अमचूर पाउडर, गरम मसला, नमक और आवश्यकतानुसार और तेल। 
 
अन्य सामग्री
कच्चा केला, 
फूल गोभी, 
बैंगन, 
सेम, 
गाजर, 
टमाटर, 
भिंडी, 
मूली, 
पालक, 
आलू, 
शिमला मिर्च, 
कद्दू, 
लौकी, 
टिंडे, 
अरबी, 
परवल आदि।  
 
कैसे बनाएं :

सबसे पहले सभी सब्जियों को पानी से साफ-स्वच्छ तरीके धोकर एकत्रित कर लें। 
 
अब एक-एक करके सभी सब्जियों को काटकर रख लें। 
 
एक कड़ाही में आवश्यकतानुसार तेल गर्म करके जीरा डालें। अब हरी मिर्च, अदरक डालकर तड़का लगाएं और सभी सब्जियों को डालकर थोड़ा पकने दें। 
 
फिर उपरोक्त सभी मसाले डालें और हल्की आंच पर पकाएं। जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी एड करें। 
 
जब सब्जी पूरी तरह महीन पककर तैयार हो जाएं तब तैयार अन्नकूट की सब्जी से भगवान कृष्ण को इसका भोग लगाएं। 
 
काम की बातें : 
 
1. अन्नकूट की सब्जी बनाते समय पवित्रता का विशेष ध्यान रखें। 
 
2. चप्पल पहन कर भोजन न बनाएं।
 
3. अगर घर की मसाला सामग्री यूज कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि वो रोजमर्रा उपयोग में आने वाली मसालदानी की सामग्री ना हो। अलग से रखी हुई मसाला सामग्री का उपयोग करें।
 
4. गोवर्धन पूजा पर भगवान को भोग लगाने से पहले इसे जूठा न करें। 

ALSO READ: दिवाली पर इन sweets का लगाएं लक्ष्मी जी को भोग, प्रसन्न होकर देंगी आशीष

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

चेहरा पड़ गया है काला और बेजान? सर्दियों में त्वचा को मखमल जैसा कोमल बनाएंगे ये 6 जादुई टिप्स

Hair loss: बालों का झड़ना: कारण, डाइट चार्ट और असरदार घरेलू नुस्खे

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

Health tips: स्वस्थ जीवन के लिए 10 सरल और असरदार उपाय

Work From Home: घर में इस दिशा में बैठकर करेंगे काम, तो करियर में मिलेगी दोगुनी तरक्की

सभी देखें

नवीनतम

Chocolate Day 2026: इस तरह दें चॉकलेट, वरना बिगड़ सकता है मूड

Propose Day 2026: प्यार जताने का सही तरीका और ये गलतियां न करें

Rose Day 2026: इस दिन क्या करें और किन गलतियों से बचें

ढेबरी से बल्ब तक का सफर और बिजली का पहला झटका

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

अगला लेख