इन व्यंजनों के बिना अधूरा है छठ का त्योहार, पढ़ें 4 खास पकवान बनाने की सरल विधियां

Webdunia
छठ का त्योहार इन खास व्यंजनों के बिना अधूरा है। चार दिनों तक चलने वाले छठ के महापर्व पर हर दिन प्रसाद में कुछ खास बनने का रिवाज है। यहां जानिए छठ मैया को प्रसन्न करने के लिए बनाए जाने वाले खास व्यंजनों की सरल विधि...   

छठ मैया को लगाएं खीर का भोग
 
सामग्री :
 
2 लीटर गाय का दूध, 2 मुट्ठी बासमती चावल, पाव कटोरी बादाम-पिस्ता व काजू की कतरन, 4 बड़े चम्मच शकर, आधा चम्मच पिसी इलायची और 3-4 लच्छे केसर।
 
विधि :
 
सबसे पहले खीर बनाने से 1-2 घंटे पूर्व चावल धोकर पानी में गला दें। अब दूध को मोटे तले वाले बर्तन में लेकर 4-5 उबाल आने तक पका लें। चावल का पूरा पानी निथारकर दूध में डाल दें। बीच-बीच  में चलाती रहें।
 
चावल पकने के बाद शकर डाल दें और शकर गलने तक दूध को लगातार चलाती रहें। बीच में छोड़ें नहीं। खीर जब अच्छी तरह गाढ़ी हो जाए, तब उसमें सूखे मेवे की कतरन, इलायची डाल दें। अब एक अलग कटोरी में थोड़ा-सा गरम दूध लेकर केसर डालें और घोंट लें और उबलती हुई खीर में डाल दें। 5-10 मिनट तक अच्छी तरह उबाल लें और फिर आंच बंद कर दें। गोदुग्ध से बनी तैयार शाही मेवा खीर का प्रसाद में भोग लगाएं। 

नोट : चावल की इस खीर को आप गरम या ठंडा दोनों तरह से खा सकते हैं।
 
*****
 
चावल के लडुआ
 
सामग्री :
 
500 ग्राम चावल आटा, 100 ग्राम घी, 100 ग्राम रवा, 400 ग्राम शकर, 50 ग्राम दूध, 50 ग्राम मेवे की कतरन, आधा चम्मच इलायची पावडर, पाव चम्मच केवड़ा एसेंस। 
 
विधि : 
 
सबसे पहले एक कड़ाही में घी डालकर चावल का आटा हल्का गुलाबी होने तक सेंक लें, फिर रवा भी इसी प्रकार सेंक लें। दोनों को थाली में डालकर अच्छी तरह मिलाएं। 
 
अब इसमें मेवा, पिसी इलायची डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। फिर 2 तार की चाशनी तैयार करके तुरंत केवड़ा एसेंस और चावल-रवे का मिश्रण उसमें डालें। मिश्रण को एकसार करके हाथ में दूध लगाकर लड्‍डू बना लें। लीजिए छठ पर्व के त्योहार पर तैयार है चावल के लडुआ (चावल के लड्‍डू)।
 
****
 
गन्ने की शाही खीर
 
सामग्री :
 
2 गिलास गन्ने का ताजा रस, 50 ग्राम बासमती चावल, एक चम्मच इलायची पावडर, 2 छोटे चम्मच देशी घी, आधी कटोरी दूध, 8 -10 काजू कटे हुए, 10-12 किशमिश।
 
विधि :
 
सबसे पहले चावल को धोकर कड़ाही में घी डालकर भूनें। फिर काजू भी भून लें। अब दो गुना पानी डालकर चावल पका लें। जब चावल की एक कनी पकने को रह जाए, तब गन्ने के रस को डालकर धीमी आंच पर पकाएं।
 
जब खीर पक कर अच्छी तरह गाढ़ी हो जाए, तब आंच से उतार लें। इसमें इलायची, काजू, किशमिश डालें। ठंडा होने पर दूध मिला दें। तैयार गन्ने की शाही खीर से त्योहार का आनंद उठाएं। 
 
*****
 
बिहार का खास व्यंजन 'ठेकुआ'
 
सामग्री : 
 
250 ग्राम गेहूं का आटा, 1 बड़ा चम्मच घी (मोयन के लिए), 30 ग्राम सूखे नारियल का बूरा, 125 ग्राम गुड़, आधा चम्मच इलायची पावडर, तलने के लिए तेल, एक मुट्‍ठी मेवे की बारीक कतरन।  
 
विधि : 
 
सबसे पहले एक बर्तन में आधा कप पानी उबलने रख दीजिए। उबाल आने पर उसमें गुड़ तोड़कर डाल दीजिए और गुड़ पूरी तरह पिघलने तक उसे निरंतर हिलाते रहिए, तत्पश्चात छलनी से छान लें।  
 
अब गुड़ का पानी ठंडा होने तक दूसरी तैयारी कर लीजिए। एक परा‍त में आटा छानकर उसमें नारियल का बूरा और मेवे की बारीक कतरन और पिसी इलायची डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब गुड़ के पानी की सहायता से उसे कड़ा गूंथ लीजिए। अब सभी आटे की लोइयां बनाइए और एक कड़ाही में तेल गरम कर लीजिए। 
 
अगर आपके पास कोई बिस्किट बनाने का लंबा या अंडाकार सांचा है तो आप उसका उपयोग भी कर सकते हैं। अगर नहीं है तो घबराने की कोई बात नहीं। आप उन लोइयों को अपने मनचाहे आकार में बिस्किट की तरह का शेप देते हुए सभी आटे के ठेकुआ बेल लें और गरम तेल में डालकर कम आंच पर तल लीजिए। जब सारे ठेकुआ तलने हो जाए, तब उसे एयरटाइट डिब्बे में भर दीजिए। छठ पर्व के मौके पर इस लजीज बिहारी व्यंजन का लुत्फ उठाइए।
 
**** 
- राजश्री कासलीवाल 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

world hypertension day: उच्च रक्तचाप क्या होता है, जानें इतिहास और 2024 की थीम

सोने से पहले गुनगुना पानी पीने से क्या होता है? आयुर्वेद से जानें 10 फायदे

कैसे जानें कि आप हेल्दी हैं या नहीं? आयुर्वेद बताता है स्वस्थ रहने के ये 5 लक्षण

क्या आपको भी हो गई है आयोडीन की कमी? अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपचार

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

अगला लेख